rajasthanone Logo
Water Supply:अजमेर में 30 घंटे के शटडाउन की वजह से लोगो का परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में लोगों 72 घंटे बाद लोगों को पानी मिल रहा है।

Water Supply जलदाय विभाग द्वारा किए गए 30 घंटे के शटडाउन के कारण शहर की जलापूर्ति व्यवस्था पूरी तरह से प्रभावित हो गई है। इसका असर यह हुआ कि अधिकांश कॉलोनियों में लोगों को 72 से 96 घंटे के लंबे अंतराल के बाद ही पानी मिल पा रहा है, जिससे आमजन को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

अजमेर उत्तर के 72 जोन की कॉलोनियों में भी 72 घंटे में पानी पहुंचा। वैशाली नगर क्षेत्र के 12 जोन की कॉलोनियों में 72 घंटे के अंतराल पर जलापूर्ति हो रही है। गुरुवार को 2 जोन में 72 घंटे व 9 जोन में 48 घंटे के अंतराल पर पानी सप्लाई किया जाएगा। फिल्टर प्लांट से 7 जोन- अम्बे विहार, मोती विहार, ज्ञान विहार, तेजा चौक, बैरवा बस्ती, आजाद नगर और शंभू नगर में 72 घंटे के अंतराल पर पानी दिया गया। वहीं पिंक गार्डन व पत्रकार कॉलोनी में 84 घंटे बाद जलापूर्ति हुई।

इसके अलावा बोराज, सीआरपीएफ जीसी-2, केसरगंज, नूर कॉलोनी, झरनेश्वर रोड, साबरी गली, मायाणी हॉस्पिटल, चांदबावड़ी, आशागंज, प्रभात मोहल्ला, फरीदाबाग, पृथ्वीराज नगर, त्रिलोक नगर, हरिजन बस्ती, रैगर बस्ती, उसरी गेट, महावीर मोहल्ला, सिलावट मोहल्ला, कृष्णा कॉलोनी, सर्किट हाउस, बाबूगढ़ घाटी, लक्ष्मी मोहल्ला, सिविल लाइन और हाई-2, 3 क्षेत्रों में 72 घंटे के अंतराल पर पानी सप्लाई हुआ।

सीएसडी-5 क्षेत्र में 8 जोन की कॉलोनियों में 60 घंटे, 13 जोन में 72 घंटे और 3 जोन में 84 घंटे के अंतराल पर जलापूर्ति हो रही है। जलदाय विभाग के अनुसार गुरुवार को भी जलापूर्ति की यही स्थिति बनी रहेगी, जबकि शुक्रवार से व्यवस्था सामान्य होने की उम्मीद है।

5379487