rajasthanone Logo
Mobile Tower Theft: चोर टावरों पर चढ़कर बार-बार RRU रेडियो मशीनें खोलकर ले जा रहे हैं। इससे न केवल उपकरणों का नुकसान हो रहा है बल्कि कई क्षेत्रों में नेटवर्क सेवाएं भी बाधित हो रही हैं।

Mobile Tower Theft: अजमेर जिले में मोबाइल टावरों से महंगे रेडियो उपकरण चोरी होने का मामला सामने आया है। गंज थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। लगातार हो रही इन चोरियों से मोबाइल नेटवर्क सेवाएं प्रभावित हो रही हैं और टावर कंपनियों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा

पीड़ित ने बताया कि चोर टावरों पर चढ़कर बार-बार RRU रेडियो मशीनें खोलकर ले जा रहे हैं, जिससे टावरों को भारी नुकसान हो रहा है और नेटवर्क सेवाएं भी बाधित हो रही हैं।

वहीं पुलिस का कहना है कि  इण्डस टावर कंपनी में कार्यरत सिक्योरिटी सुपरवाइजर विरेन्द्र सिंह ने रिपोर्ट दी है कि 14 अप्रैल से 25 अप्रैल 2026 के बीच अलग-अलग टावर साइटों को निशाना बनाकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया।

चोरों ने CRPF कैंपस के पास स्थित AJM 138 साइट से रेडियो उपकरण, AJM 380 साइट से अन्य रेडियो मशीनें और बोराज काजीपुरा स्थित साइट से भी RRU रेडियो मशीनें चोरी की है। चोरी की जानकारी एयरटेल इंजीनियरों को साइट डाउन अलार्म के जरिए मिली, जिसके बाद मौके पर जांच करने पर उपकरण गायब पाए गए।

गंज थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच हेड कॉन्स्टेबल खेमचंद को सौंपी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और संदिग्धों की तलाश में जुटी हुई है। वहीं टावर कंपनियों ने सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने की मांग की है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।

5379487