Rajasthan Medical News: अजमेर जिले के एक हजार से अधिक दवा विक्रेता 20 मई को अजमेर जिला केमिस्ट एसोसिएशन के बैनर तले देशव्यापी बंद में शामिल होंगे। इस दौरान अस्पताल परिसरों में संचालित मेडिकल स्टोर को छोड़कर जिले की अधिकांश दवा दुकानें बंद रहेंगी।
ऑनलाइन फार्मेसी पर नियंत्रण की मांग तेज
अजमेर जिला केमिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेंद्र कुमार मूरजानी और सचिव मदनगोपाल बाहेती ने बताया कि ऑल इंडिया ऑर्गनाइजेशन ऑफ केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट से संबद्ध राजस्थान केमिस्ट एलायंस ने ऑनलाइन दवा बिक्री और कॉर्पोरेट कंपनियों द्वारा भारी छूट दिए जाने के विरोध में बंद का आह्वान किया है। उनका कहना है कि ऑनलाइन प्लेटफॉर्म और बड़ी कंपनियों की डिस्काउंट नीति से छोटे दवा विक्रेताओं का व्यापार प्रभावित हो रहा है।
यह भी पढ़ें- NEET 2026 Cancelled: पेपर लीक मामले में बड़ा खुलासा, नासिक कनेक्शन सामने आया, हिरासत में कई आरोपी
दवा कारोबारियों का बड़ा विरोध
उन्होंने बताया कि इस संबंध में राजस्थान केमिस्ट एलायंस ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को पत्र भेजकर हस्तक्षेप की मांग भी की है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि संगठन ने सरकार से ऑनलाइन दवा बिक्री पर नियंत्रण लगाने और छोटे दवा कारोबारियों के हितों की रक्षा करने की मांग की है।