Ajmer Discom Recruitment: अजमेर डिस्कॉम में टेक्नीशियन-III पद पर सिलेक्ट हुए अभ्यर्थियों के लिए काउंसलिंग मंगलवार से शुरू हो गई है। आपको बता दें कि माकड़वाली रोड, पंचशील नगर स्थित मुख्यालय में 8 अगस्त तक चलेगी। पहले दिन निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार चयनित अभ्यर्थी आवश्यक दस्तावेजों के साथ काउंसलिंग में शामिल होने पहुंचे। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सुबह से ही कैंडिडेट्स की भीड़ रही। प्रक्रिया में कुल 498 चयनित अभ्यर्थियों की काउंसलिंग की जाएगी। इनमें 310 अभ्यर्थी नॉन-टीएसपी क्षेत्र तथा 188 अभ्यर्थी टीएसपी क्षेत्र के हैं। काउंसलिंग में जॉइंट डायरेक्टर आर. के. अरोड़ा, सचिव सीमा शर्मा सहित अन्य अफसर मौजूद है।
आपको बता दें ति डिस्कॉम के प्रबंध निदेशक (आईएएस) डॉ. भंवरलाल के निर्देश पर काउंसलिंग रोजाना 2 पारियों में हो रही है। पहली पारी सुबह 10.30 से व दूसरी पारी दोपहर 2.30 बजे से होगी। हर पारी में 50-50 कैंडिडेट्स को बुलाया गया है। कैंडिडेट्स में अजमेर के अलावा भीलवाड़ा, नागौर, डीडवाना- कुचामन, ब्यावर, राजसमंद, चित्तौड़गढ़, डूंगरपुर, सलूम्बर, उदयपुर, प्रतापगढ़, सीकर, झुंझुनूं एवं बांसवाड़ा के शामिल हैं।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि परीक्षा केंद्र पर अभ्यर्थियों को फोटो पहचान पत्र, नई पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो और विभाग द्वारा जारी प्रवेश पत्र अपने साथ लाना अनिवार्य होगा। इनमें से किसी भी आवश्यक दस्तावेज के अभाव में अभ्यर्थी को परीक्षा में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।








