Ajmer Dairy Price Hike: अजमेर डेयरी ने आम उपभोक्ताओं को एक बार फिर महंगाई का झटका दिया है। डेयरी ने पिछले 9 महीनों में दूसरी बार दूध और दुग्ध उत्पादों की कीमतों में बढ़ोतरी की है। शुक्रवार से जिलेभर में डेयरी के सभी श्रेणी के दूध दो रुपए प्रति लीटर महंगे हो गए हैं। इसके साथ ही छाछ, दही, लस्सी, पनीर और मावा के दामों में भी इजाफा किया गया है।

जानें उत्पादों के नए दाम

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि 500 मिली सादा छाछ 17 रुपए, 200 मिली नमकीन छाछ 9 रुपए, 100 ग्राम दही कप 11 रुपए, 200 ग्राम 22 रुपए, दही (पाउच) 250 ग्राम 19 रुपए, दही (पाउच) 500 ग्राम 38 रुपए, दही (पाउच) 1 किलो 75 रुपए, दही (थैला) 5 किलो 375 रुपए, दही (मटका) 5 किलो 390 रुपए, दही (मटका) 15 किलो 1125 रुपए, लस्सी 200 मिली 11 रुपए, पनीर 200 ग्राम 77 रुपए, पनीर 1 किलो 385 रुपए, मावा (फीका) 1 किलो 350 रुपए में मिलेगा।

यह भी पढ़ें-  Eye Treatment News: अजमेर JLN अस्पताल में लगीं अत्याधुनिक मशीनें, आंखों का इलाज होगा अब और सटीक

उपभोक्ताओं को लगा महंगाई का झटका

ऐसे में डेयरी अध्यक्ष रामचन्द्र चौधरी के अनुसार दूध की पैकिंग में इस्तेमाल होने वाले पैकिंग मटेरियल, पेट्रोल-पीएनजी की दरों में बढ़ोतरी से इस साल अप्रैल में ही अजमेर डेयरी को 2.5 करोड़ का नुकसान उठाना पड़ा। जबकि पशुपालकों को अजमेर डेयरी पूरे देश में दूध का उच्चतम खरीद मूल्य अतिरिक्त बोनस दे रही है।