Rajasthan News: अजमेर में विकास कार्यों को रफ्तार मिलने वाली है। इसके लिए यूआईटी (शहरी विकास न्यास) की बैठक में करीब 325 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी गई है। आपको बता दे कलेक्टर डॉ. आर्तिका शुक्ला की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में कई अहम फैसले लिए गए, जिससे शहर के बुनियादी ढांचे में बड़ा सुधार होने की उम्मीद है।
15 करोड़ रुपये खर्च करने का फैसला
आपको बृता दें कि बैठक में लाल डिग्गी और बाला किला के सौंदर्यकरण के लिए 15 करोड़ रुपये खर्च करने का फैसला किया गया है। इसके अलावा, बुद्ध विहार क्षेत्र में आधुनिक सुविधाओं से युक्त कन्वेंशन सेंटर और हसन खां क्षेत्र में स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स बनाने को भी स्वीकृति दी गई।
कलेक्टर ने बताया कि शहर के समग्र विकास को ध्यान में रखते हुए कुल 310 करोड़ रुपये के विभिन्न विकास कार्यों के प्रस्तावों पर मुहर लगाई गई है। इन परियोजनाओं के पूरा होने से शहरवासियों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी और आधारभूत ढांचे को मजबूती मिलेगी।
नई सड़क निर्माण को भी मिली मंजूरी
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ट्रांसपोर्ट नगर में करीब 3 करोड़ रुपये की लागत से नई सड़क के निर्माण को मंजूरी दी गई है। वहीं ऐतिहासिक स्थलों के संरक्षण और सौंदर्यकरण पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इसके साथ ही श्यामा प्रसाद मुखर्जी योजना के तहत विभिन्न विकास कार्यों पर 15 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे, जिसमें से 6 करोड़ रुपये यूआईटी द्वारा वहन किए जाएंगे। ऐसे में प्रशासन का मानना है कि इन फैसलों से अलवर शहर में विकास को नई दिशा मिलेगी और नागरिकों को आधुनिक सुविधाओं का लाभ मिलेगा।