Ajmer News: महात्मा ज्योतिबा फुले की 200वीं जयंती वर्ष के अवसर पर समाज के युवाओं को डिजिटल रूप से सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। अविनाश गहलोत फाउंडेशन (एजीएफ) की ओर से माली समाज के 1,000 युवाओं को ऑनलाइन आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की विशेष ट्रेनिंग प्रदान की जाएगी।
डिजिटल स्किल डेवलप करने का मौका मिलेगा
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि युवाओं को बिजनेस और पढ़ाई में एआई कितना काम आ सकता है, इसका उपयोग कैसे किया जा सकता है, इस विषय पर ट्रेनिंग दी जाएगी। आपको बता दें कि ट्रेनिंग के जरिए प्रतिभागियों को डिजिटल स्किल्स विकसित करने का अवसर मिलेगा, जिससे वे आधुनिक तकनीक के साथ कदम से कदम मिलाकर चल सकें।
एजीएफ के जिला संयोजक हिमांशु टांक ने बताया कि पीएम नरेंद्र मोदी ने महात्मा ज्योतिबा फुले के 200वें जयंती वर्ष पर पूरे साल कार्यक्रम आयोजित किए जाने की बात कही है। इसी क्रम में अजमेर से यह शुरुआत की गई है। इसके तहत अजमेर से आयोजित होने वाली ऑन लाइन एआई ट्रेनिंग क्लास में देश-प्रदेश के माली समाज के युवा जुड़ सकेंगे।
ऑनलाइन आवेदन शुरू
वहीं आपको बता दें कि ऑनलाइन आवेदन शुरू हो चुके हैं। वहीं अब तक 90 से ज्यादा रजिस्ट्रेशन हो चुके हैं। आपको बता दें कि पहले बैच की शुरुआत सोमवार से होगी। ट्रेनिंग से डिजिटल स्किल बढ़ेगी। ट्रेनिंग में देश-प्रदेश के माली समाज के युवा शामिल हो सकेंगे
इस पहल से न केवल युवाओं की नॉलेज तो बढ़ेगी ही, बल्कि उन्हें रोजगार और स्वरोजगार के नए अवसर भी मिलेंगे। ऐसे में माना जा रहा है कि युवाओं के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम हो सकता है।








