rajasthanone Logo
Rajasthan Weather: राजस्थान में मानसून का असर देखने को मिल रहा है। ऐसे में 19 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसके साथ ही अगले 7 दिन आंधी-बारिश की चेतावनी भी दी गई है।

Rajasthan Weather: राजस्थान में फिलहाल लोगों को गर्मी से राहत मिली हुई है। ऐसे में आज का अधिकतम तापमान 38.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। वहीं अगर रात की बात करें तो आशंका है कि न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। ऐसे में मौसम विभाग के मुताबिक आज के दिन हल्की बारिश हो सकती है। वहीं इसका असर रात को देखने को मिल सकता है।

राजस्थान में मानसून की शुरुआत हो चुकी है

आपको बता दें कि राजस्थान में मानसून की शुरुआत हो चुकी है। ऐसे में लगातार आंधी और बारिश देखने को मिल रही है, जिससे तापमान में काफी गिरावट हुई है। वहीं कुछ शहरों का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस से भी नीचे पहुंच गया है। जून के महीने में काफी बदलाव देखने को मिल रहा है। ऐसे में आज मंगलवार को अगले 7 दिनों के लिए आंधी और बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं 19 जिलों में अलर्ट जारी है।

यह भी पढ़ें- Rajasthan Crime News: जयपुर में बिजनेसमैन की हत्या से सनसनी, 2 करोड़ के विवाद में दोस्त पर मर्डर का आरोप, कार में मिला शव

आगामी दिनों में आंधी और बारिश होने की उम्मीद

वहीं अगर बीते दिन यानी सोमवार की बात करें तो सीकर, जयपुर और अलवर के इलाकों में काफी तेज आंधी देखने को मिली। वहीं कई इलाकों में 11 केवी की बिजली लाइन के पोल भी टूट गए। एक ट्रांसफॉर्मर के क्षतिग्रस्त होने की भी खबर सामने आई है। इसके साथ ही अगर राजधानी जयपुर की बात करें तो वहां बीते दिन सोमवार को दिनभर बादल छाए रहे। ऐसे में मौसम काफी सुहावना देखने को मिला। मौसम विभाग के मुताबिक जयपुर में आगामी दिनों में इसी तरह आंधी और बारिश होने की उम्मीद है।

5379487