rajasthanone Logo
CA To IAS journey: प्रदेश के चुरू की हर्षिता गोयल ने UPSC सिविल सेवा परीक्षा 2024 में AIR (ऑल इंडिया रैंक) 2 लाकर प्रदेश का गौरव बढ़ाया है।

UPSC Result 2024: मंगलवार को UPSC CSE परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी हुआ। जिसमें प्रदेश के चुरू जिले की एक लड़की ने कमाल का प्रदर्शन किया। जिले के सादुलपुर शहर के प्रमुख बैरासरिया परिवार की बेटी हर्षिता गोयल ने UPSC परीक्षा 2024 में दूसरी रैंक लाकर प्रदेश का सर गर्व से ऊंचा कर दिया। 

हर्षिता के बारे में

हर्षिता के दादा भादरमल एक व्यापारी, पिता गोविंद और माता माया देवी हैं और हर्षिता गुजरात के बड़ौदा में ही रहती है। वहीं पर ही उनका बचपन बीता है। UPSC की तैयारी हर्षिता ने CA (चार्टेड अकाउंटेंट) रहते हुए की। साथ ही उन्होंने बड़ौदा की एमएस यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन (कॉमर्स) किया है। हर्षिता के परिवार में उनके पिता और भाई हैं और उनकी माता का निधन हो चुका है। उनके परिवार का हर्षिता की सफलता पर कहना है कि अगर इरादे मजबूत हों तो सफलता पाने से कोई नहीं रोक सकता। 

'समाज की मदद करना' हर्षिता का लक्ष्य

हर्षिता को सिविल सेवा में दिलचस्पी इसलिए थी क्योंकि उन्हें शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्रों में समाज की मदद करनी है। इसके अलावा उन्हें एक्रेलिक पेंटिंग को भी शौंक है। जिसे वें रचनात्मकता और जिंदादिली दिखाने का तरीका मानती हैं। 

रिजल्ट में 1009 कैंडिडेट्स हुए सलेक्ट

16 जून 2024 को आयोजित हुई सिविल सर्विसेज परीक्षा में कुल 9,92,599 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। जिसमें से केवल 5,83,213 कैंडिडेट्स ही परीक्षा में उपस्थित हुए। जिसके बाद मेन अथवा मुख्य लिखित परीक्षा के लिए कुल 14,627 उम्मीदवार ही योग्य सिद्ध हुए। यह परीक्षा सितंबर 2024 में हुई थी। इसके बाद इस परीक्षा को पास करने वाले परीक्षार्थियों को इंटरव्यू के लिए चुना गया। इंटरव्यू के लिए 2845 उम्मीदवार ही शेष रह गए थे। जिनमें से 1009 उम्मीदवारों को सिविल सेवाओं के लिए चुना गया। 

UPSC सिविल परीक्षा में कुल 1009 कैंडिडेट्स ने सफलता प्राप्त की। जिसमें सामान्य वर्ग से 335, OBC से 318, SC से 160 और ST से 87 अभ्यर्थी सफल हुए।

यह भी पढ़ें -

5379487