Rajasthan Political News: बीकानेर के कांस्टिट्यूशनल क्लब में आयोजित भाजपा प्रदेश संगठनात्मक कार्यशाला में पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संगठन की मजबूती और जवाबदेही पर जोर दिया। जहां उन्होंने कहां कि बूथ अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष और जिलाध्यक्ष पार्टी के “एंबेसडर” हैं और उनके हस्ताक्षर से ही जनता के काम होने चाहिए। इसके साथ ही आगे उन्होंने कहा कि 1 घंटे में कार्यकर्ताओं का फोन उठाएं और समस्याओं का समाधान करें, नहीं तो भारी परिणाम भुगतना पड़ सकता है।
वसुंधरा का कहना है कि भाजपा कार्यकर्ताओं के बिना प्राण विहीन है। ऐसे में जरूरी है कि कार्यकर्ताओं को और भी ज्यादा मजबूत किया जाए। कार्यकर्ताओं की आवाज पीएम और सीएम की आवाज है, इसलिए उनकी उपेक्षा किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगी।

आज हर तरफ भाजपा नजर आ रही है

वसुंधरा राजे ने कहा कि एक समय में हर तरफ कांग्रेस थी, लेकिन आज हर तरफ भाजपा नजर आ रही है। ये केवल कार्यकर्ताओं की ही मेहनत नतीजा है। इसके साथ ही उन्होंने भारत के दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई दी और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के दो साल पूरे होने पर भी शुभकामनाएं दीं।

यह भी पढ़ें- Priyanka Gandhi Son News:   प्रियंका गांधी के बेटे रेहान वाड्रा राजस्थान के रणथंभौर में करेंगे सगाई

कार्यशाला के उद्घाटन सत्र में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कार्यकर्ताओं से कहा कि जनता के बीच जाकर विकास कार्यों को स्पष्ट रूप से रखें और आत्मविश्वास के साथ बताएं कि सरकार ने कोई गलत काम नहीं किया है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि पिछली सरकार के पांच साल और वर्तमान सरकार के दो साल के कामकाज को निष्पक्ष रूप से देखा जाए तो अंतर साफ नजर आता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कार्यशाला में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।