Ram Darbar Established in Ram Janmabhoomi Mandir Ayodhya: उत्तर प्रदेश के अयोध्या जी में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में एक बार फिर से भव्य उत्सव की तैयारियां जोरों पर हैं। राम मंदिर के प्रथम तल पर मंदिरों का निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका है। इसी तल पर जयपुर निर्मित भव्य संगमरमरी मूर्तियों के राम दरबार की जल्द प्राण-प्रतिष्ठा होगी। इसे लेकर जल्द मंदिर ट्रस्ट की ओर से आधिकारिक घोषणा की जा सकती है। माना जा रहा है राम दरबार की सभी मूर्तियां जल्द ही जयपुर से अयोध्या पहुंचा दी जाएगी, जिसके बाद अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर भव्य राम दरबार की स्थापना कर दी जाएगी।
जानें कब होगी मूर्तियों की प्राण-प्रतिष्ठा
बता दें राम मंदिर ट्रस्ट के द्वारा विगत दिनों राम दरबार की मूर्तियों की प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर अयोध्या जी के प्रकांड विद्वानों के साथ शुभ मुहूर्त को लेकर मंत्रणा की थी। जिसमें आम राय के रूप में अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर मंदिर में मूर्तियों को स्थापित करने का शुभ दिन माना गया। हालांकि मूर्तियों की प्राण-प्रतिष्ठा के लिए अगले महीने 1-15 मई 2025 के मध्य शुभ मुहूर्त देखकर करने का तय हुआ। लेकिन अधिकांश राय के रूप में गंगा दशहरा की तिथि को चिह्नित किया जा सकता है। किंतु अंतिम आधिकारिक घोषणा श्रीराम जन्मभूमि मंदिर ट्रस्ट के द्वारा ही की जाएगी।
जानें कैसा होगा मूर्तियों का स्वरूप
बता दें जयपुर स्थित देश के जाने माने मूर्तिकार प्रशांत पांडे, जो अपनी कला को ईश्वर की सेवा मानते हैं। अपनी 20 सदस्यीय टीम के साथ दिन-रात मूर्तियों को भव्य रूप देने में लगे हुए हैं। ताकि राम दरबार की प्रत्येक मूर्ति में वो जीवंतता और भक्ति का समागम हो। जो राम दरबार के दर्शन करने वाले भक्तों को भाव विभोर कर दे। इन मूर्तियों में सफेद संगमर से बनाई जा रही भगवान राम की प्रतिमा 5 फिट की होगी। इसके अतिरिक्त माता सीता, भाई लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न तथा राम भक्त हनुमान की प्रतिमाएं भी राम दरबार में शामिल होंगी। यह राम दरबार उन मूल्यों तथा भावनाओं का प्रतीक बनेगा, जो रामायण के प्रमुख पात्रों से जुड़ी हुई हैं।
ये भी पढ़ें- Rajasthan Panchayat Election 2025: राजस्थान सरकार ने दिया हाईकोर्ट में शपथ पत्र, परिसीमन के बाद देंगे अंतिम चुनाव कार्यक्रम