Barmer News: राजस्थान के बाड़मेर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बाड़मेर जिले के शिव विधानसभा क्षेत्र से विधायक रविंद्र सिंह भाटी ने कलेक्ट्रेट से एक किलोमीटर की दूरी पर अपने ऊपर पेट्रोल छिड़क लिया है। बता दे कि विधायक रविंद्र सिंह भाटी अपने 500 गाड़ियों के काफिले के साथ कलेक्ट्रेट पर मजदूरों की मांग को लेकर पहुंच रहे थे, लेकिन तभी कलेक्ट्रेट से 1 किलोमीटर दूर ही स्थानीय पुलिस ने विधायक रविंद्र सिंह भाटी के काफिले को रोक दिया।
रविंद्र सिंह बोतल में लाए थे पेट्रोल
इसी को लेकर रविंद्र सिंह भाटी गुस्सा हो गए और उन्होंने अपने बैग से पेट्रोल की बोतल निकाली और अपने ऊपर छिड़क लिया। तभी उनके समर्थकों ने जल्दी से पेट्रोल को पोछा। इसके बाद रविंद्र सिंह भाटी और उनके समर्थकों को पुलिस कलेक्ट्रेट के अंदर ले गई जहां जिला कलेक्टर चिन्मय गोपाल और एसपी चूनाराम जाट उनसे बातचीत कर रहे हैं। शिव विधायक रविंद्र सिंह भाटी ने सोमवार को ही यह ऐलान कर दिया था कि अगर मजदूरों की मांगे नहीं मानी जाती है, तो वह उग्र प्रदर्शन करेंगे।
युवाओं को नौकरी से निकाला जा रहा है
इसी को लेकर आज विधायक रविंद्र सिंह भाटी अपने समर्थकों के संग कलेक्ट्रेट पहुंच रहे थे लेकिन इसी दौरान या घटना हुई। राजस्थान स्टेट माइंस एंड मिनरल्स लिमिटेड (RSMML) की गिरल में लिग्नाइट माइंस की ओर से जमीन अधिग्रहण कर कोयला खनन किया जा रहा है। कंपनी पर आरोप लगाया जा रहा है कि प्राथमिकता से नौकरी देने का वादा किया गया था।
लेकिन अब युवाओं को नौकरी से निकाला जा रहा है 9 अप्रैल से ही यहां के मजदूर धरना दे रहे हैं, लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। इस मामले में अब भाटी ने मजदूरों के साथ मिलकर इस प्रदर्शन को और उग्र करने का फैसला कर दिया है।
क्या है मजदूर की मांगे
इन मजदूरों की मुख्य रूप से 6 मांगें हैं। पहली मांग है कि इन लोगों की ड्यूटी 8 घंटे की लगाई जाए। दूसरी।मांग है कि मजदूरों के लिए चाय और नाश्ते की व्यवस्था की जाए। इसकी तीसरी मांग है कि यहां के लोकल लोगों को कंपनी में नौकरी में प्राथमिकता दी जाए। चौथी मांग है जितने भी मजदूर धरने पर बैठे हैं। उन सभी को उनका वेतन दिया जाए। इसके अलावा पांचवी मांग है कि सभी मजदूरों को उचित सैलरी दी जाए। वही छठी और आखिरी मांग है कि इन मजदूरों को बोनस एक्ट 1965 के अनुसार सभी को बोनस दिया जाए।