rajasthanone Logo
Skin Care Tips: आज हम आपके साथ बेदाग चेहरा पाने का बहुत ही असरदार और सस्ता नुस्खा शेयर करने जा रहे हैं। आइए जानते हैं इस बारे में।

Skin Care Tips: आजकल हर महिला अपने स्किन रूटीन को लेकर काफी एक्टिव रहती हैं। हर महिला अपनी स्किन को ग्लोइंग बनाना चाहती है, जिसके लिए काफी चीजें भी चेहरे पर लगाती हैं। जिसमें से सबसे ज्यादा इस्तेमाल करने वाली चीज है गुलाब जल। ज्यादातर लोग इस बात को जानते हैं कि गुलाब जल स्किन के लिए काफी अच्छा होता है। शुद्ध गुलाब जल टोनर की तरह काम करता है। रोज वॉटर में इन्फ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं, जो स्किन के दाग धब्बों को कम करने में मदद करते हैं। इसके साथ ही गुलाब जल को लगाने से पिंपल्स से राहत मिलती है। ऐसे में आज हम आपको बताएंगे कि गुलाब जल में क्या मिलाकर चेहरे पर लगाना चाहिए, जिससे स्किन सबसे ज्यादा चमकदार बनती है। तो चलिए जानते हैं इन दो चीजों के बारे में। 

ऐसे बनाएं फेसपैक

इस रेमेडी को अपनाने के लिए आपको दूध और हल्दी की आवश्यकता होगी। इसे बनाने के लिए आप सबसे पहले एक कटोरी में दो चम्मच दूध लें। इसमें आप एक चुटकी हल्दी डालकर मिक्स करें। फिर इसमें 12 से 15 बंदे रोज वॉटर भी डाल दें। सभी चीजों को अच्छी तरीके से मिलाकर एक गाढ़ा पेस्ट तैयार कर लें। 

यह भी पढे़ें- Winter Care Tips: एक ही स्वेटर कितने दिन पहनना है सुरक्षित? जानें एक्सपर्ट की राय

पिंपल्स से भी मिलेगा छुटकारा

तैयार पेस्ट को आप अपने फेस और गर्दन पर लगाएं। इसे 10 मिनट के लिए आप चेहरे लगा ही रहने दें। तय समय के बाद आप पानी की मदद से इसे साफ कर लें। ध्यान रखें कि आपको इस हटाने के लिए साबुन का इस्तेमाल नहीं करना है। इसे आप हफ्ते में दो बार से ज्यादा न इस्तेमाल करें, नहीं तो आपकी स्किन ड्राई हो सकती है। इसे आप हफ्ते में दो बार लगा सकते हैं। इस लगाने से स्किन के दाग धब्बे भी कम होंगे और पिंपल्स से भी छुटकारा मिलेगा।  

5379487