Lemon for Skin: नींबू पानी पीने से डिहाइड्रेशन से छुटकारा मिल सकता है। नींबू पानी पीने से शरीर हाइड्रेट रहता है और साथ ही इलेक्ट्रोलाइट्स भी कम नहीं होते। लेकिन क्या आप जानते हैं कि नींबू हमारे पेट ही नहीं बल्कि हमारे चेहरे को भी हाइड्रेट रखता है। इसमें विटामिन C और एंटीऑक्सिडेंट्स के साथ ही अन्य पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो त्वचा के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं।
इन समस्याओं को दूर करता है नींबू
- नींबू में विटामिन C पाया जाता है, जो त्वचा की रंगत को निखारता है क्योंकि नींबू का रस हल्के ब्लीचिंग एजेंट की तरह काम करता है। अगर दाग धब्बे, सन टैनिंग या पिगमेंटेशन की समस्या है, तो इस पर नींबू का रस बहुत काम करता है।
- नींबू स्किन टोन को निखारता है, ग्लोइंग स्किन पाने के लिए भी इसका इस्तेमाल किया जा सकता है।
- नींबू का नियमित इस्तेमाल करने से त्वचा ताजगी से भरी हुई और हाइड्रेट रहती है।
- नींबू में एंटी-ऑक्सिडेंट्स पाए जाते हैं, जिससे समय से पहले त्वचा की बढ़ती उम्र के लक्षणों को कम किया जा सकता है। इससे आपकी लटकी हुई स्किन टाइट हो जाएगी और फाइन लाइन्स की समस्या भी कम हो सकती है।










