Ghamori Ka Gharelu Ilaj: गर्मी से लोगों का बुरा हाल हो रहा है। ये चुभती और जलती गर्मी इतनी ज्यादा बढ़ गई है कि घर से बाहर निकलने की हिम्मत ही नहीं हो रही है। ऐसी गर्मी में पसीना रुकने का नाम ही नहीं ले रहा है। जिससे लोगों को स्किन से जुड़ी परेशानियां भी हो रही हैं। जिसमें घमौरियां सबसे आम परेशानी है। जिस कारण शरीर पर जलन, खुजली और छोटे छोटे दाने होने लगते हैं। ऐसे में आपको बिल्कुल भी परेशान होने की जरूरत नहीं है। आज हम आपके लिए कुछ जादुई घरेलू उपाय लेकर आए हैं। जिसे अपनाकर आप घमौरियों जैसी परेशानी से छुटकारा पा सकते हैं। तो आइए जानते हैं।
अपनाएं ये घरेलू उपाय
खीरा
खीरे की तासीर ठंडी होती है। यह घमौरियों से राहत दिलवाने में मदद करता है। इसके लिए आप खीरा काट लें और फिर इसे फ्रिज में रख दें। इसके बाद इसे आप अपनी घमौरियों पर लगाएं।
एलोवेरा जेल
एलोवेरा जेल लगाने से स्किन की कई परेशानी खत्म होती है। यह स्किन को ठंडक पहुंचाने में मदद करता है। इसके लिए आप एलोवेरा जेल को काट लें। इसे आप कुछ देर के लिए पानी में रख दें। फिर इसमें से जेल निकाल कर आप घमौरियों पर लगाएं।
नारियल तेल
नारियल तेल में एंटी बैक्टीरियल गुण मौजूद होते हैं, जो स्किन के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। ऐसे में इसे घमौरियों पर लगाने से जल्द ही आराम मिलता है।
यह भी पढ़ें- राजस्थान में जन्मी इस एक्ट्रेस की खूबसूरती का हर कोई है दीवाना, फोटो देख आपके भी उड़ जाएंगे होश
मुल्तानी मिट्टी
मुल्तानी मिट्टी को स्किन पर लगाने से ठंडक मिलती है। ऐसे में इसे स्किन पर लगाने से घमौरियां जल्द ठीक होती हैं। इसके लिए आप मुल्तानी मिट्टी को गुलाब जल में मिक्स करें और फिर इसे आप घमौरियों पर लगा लें।