rajasthanone Logo
RBI Grade B Recruitment 2026: भारतीय रिज़र्व बैंक ने ग्रेड बी पदों के लिए एक नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती माध्यम से कुल 60 पदों का भरा जाएगा।

RBI Grade B Recruitment 2026: भारतीय रिज़र्व बैंक सेवा बोर्ड (RBISB) ने वर्ष 2026 के लिए ग्रेड 'बी' (सीधी भर्ती - DR) के अधिकारियों की भर्ती के लिए एक नोटिफिकेशन जारी किया है। भारत के केंद्रीय बैंकिंग संस्थान में करियर बनाने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए यह एक बेहद अच्छा मौका है। नोटिफिकेशन के अनुसार इस भर्ती में जनरल, डीईपीआर और डीएसआईएम जैसे कई पद शामिल हैं। विस्तृत नोटिफिकेशन कल यानि 29 अप्रैल 2026 को जारी किया जाएगा और उम्मीदवार आरबीआई की ऑफिशियल वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

आरबीआई ग्रेड बी भर्ती 2026: महत्वपूर्ण तिथियां

विस्तृत नोटिफिकेशन जारी होने की तिथि: 29-04-2026 (संभावित)
ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि: 29-04-2026
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि: 20-05-2026 (शाम 6:00 बजे तक)
प्रथम चरण परीक्षा (जरनल): 13-06-2026
प्रथम चरण परीक्षा (डीईपीआर/डीएसआईएम): 14-06-2026
द्वितीय चरण परीक्षा (जरनल): 25-07-2026
द्वितीय चरण परीक्षा (डीईपीआर/डीएसआईएम): 26-07-2026

आरबीआई ग्रेड बी भर्ती 2026: शैक्षणिक योग्यता
ग्रेड बी पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त संस्था या यूनिवर्सिटी से स्नातक या स्नातकोत्तर की डिग्री होना चाहिए 
आरबीआई ग्रेड बी भर्ती 2026: ऐसे कर पाएँगे आवेदन
चरण 1. RBI की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
चरण 2. “Opportunities @ RBI” अनुभाग पर जाएं
चरण 3. ग्रेड बी भर्ती 2026 पर क्लिक करें
चरण 4. ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर का उपयोग करके पंजीकरण करें
चरण 5. आवेदन पत्र को ध्यानपूर्वक भरें
चरण 6. आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें
चरण 7. आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
चरण 8. फॉर्म जमा करें और प्रिंटआउट लें।

आरबीआई ग्रेड बी भर्ती 2026: आवेदन शुल्क
सामान्य/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस श्रेणी के लिए: 600 रुपए
अनुसूचित जनजाति/पीडब्ल्यूडी श्रेणी के लिए: 100 रुपए  
आरबीआई ग्रेड बी भर्ती 2026: चयन प्रक्रिया
चरण 1. प्रारंभिक परीक्षा
चरण 2. मुख्य परीक्षा
चरण 3. इंटरव्यू

5379487