Healthy Diet: बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास के लिए सही खानपान को सबसे जरूरी होता है। अगर बच्चों का सही खानपान न हो तो इसका असर उनकी ग्रोथ, इम्यूनिटी और ऊर्जा स्तर पर साफ तौर पर देखने को मिलता है। ऐसे में माता-पिता की जिम्मेदारी और भी बढ़ जाती है कि वे बच्चों को संतुलित और पौष्टिक आहार दें। वहीं अक्सर पेरेंट्स अपने बच्चों की डाइट को लेकर काफी चिंतिंत रहते हैं। इसीबीच आज हम आपको इस लेख में बताएंगे कि बच्चों को कैसी डाइट देनी चाहिए। तो चलिए जानते हैं इस बारे में।
पोषक तत्वों का सही संतुलन होना चाहिए
एक्सपर्ट के अनुसार, बच्चों की डाइट में सभी जरूरी पोषक तत्वों का सही संतुलन होना चाहिए। इसमें प्रोटीन, विटामिन, मिनरल्स, कैल्शियम और आयरन शामिल करें। वहीं हर रोज दूध, दही, हरी सब्जियां, ताजे फल, दालें और अनाज बच्चों को खाने के लिए दें।ताकि उन्हें संपूर्ण पोषण मिल सके। वहीं बच्चों की थाली जितनी रंग-बिरंगी होगी, उतना ही अच्छा होगा, क्योंकि इससे अलग-अलग पोषक तत्व आसानी से मिल जाते हैं।
सुबह का नाश्ता भरपूर और पौष्टिक होना चाहिए
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सुबह का नाश्ता भरपूर और पौष्टिक होना चाहिए, जिससे बच्चों को पूरा दिन फुर्तीले रहते हैं। इसके साथ ही बच्चों को जंक फूड और प्रोसेस्ड फूड से दूर रखें। चिप्स, बर्गर, पिज्जा और पैकेट वाले स्नैक्स बच्चों को आकर्षित करते हैं, लेकिन यह सेहत के लिए बहुत ही हानिकारक होते हैं। वहीं बच्चों को तली-भुनी चीजें, ज्यादा नमक और प्रिजर्वेटिव्स वाले खाद्य पदार्थ वाली चीजों से दूर रखें।










