Rajasthan Nautapa: राजस्थान में गर्मी अपनी चरम सीमा पर है। इसी के साथ नौतपा की भी शुरुआत हो चुकी है। इन दिनों सूर्य के किरणें धरती पर सीधे पड़ती है जिससे तापमान में काफी वृद्धि होती है । ऐसे में हीट स्ट्रोक, डिहाईड्रेशन फॉर हीट एग्जॉशन का खतरा काफी बढ़ जाता है। ऐसे में आप अपने भोजन में कुछ ठंडे खाद्य पदार्थों को शामिल करके गर्मी से जुड़ी हुई बीमारियों के खतरे को कम कर सकते हैं। आईए जानते हैं इन्हीं ठंडे खाद्य पदार्थों के बारे में।
तरबूज
तरबूज में 90% से अधिक पानी की मात्रा होती है। यह फल गर्मी को मात देने में सबसे ज्यादा फायदेमंद होता है। इस फल में विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट भी होते हैं। इससे त्वचा को सूरज की तेज किरणों से बचने में मदद मिलती है।
दही
दही से न केवल आपका भोजन में स्वाद बढ़ जाता है बल्कि यह प्राकृतिक कूलेंट के रूप में भी काम करता है। इससे पेट को ठंडक मिलती है और अपने प्रोबायोटिक तत्वों की वजह से यह पाचन में भी सहायता करता है। आप इसे छाछ और लस्सी के रूप में भी पी सकते हैं।
खीरा
खीरे में 95% पानी पाया जाता है। इससे शरीर को अंदर से ठंडा रखने में और त्वचा के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में काफी मदद मिलती है। यह शरीर में हाइड्रेशन बनाए रखने में भी मदद करता है। खीरे के अंदर सूजन रोधी गुण भी होते हैं। इसी के साथ यह सन् बर्न को भी शांत कर सकता है।
नारियल पानी
नारियल पानी के अंदर पोटेशियम और सोडियम जैसे प्राकृतिक इलेक्ट्रोलाइट्स होते हैं। इससे ऊर्जा में बढ़त होती है और शरीर को ठंडक भी मिलती है। नौतपा के दौरान रोज एक गिलास नारियल पानी पीने से आप गर्मी से होने वाली थकावट से सुरक्षित रह सकते हैं।
पुदीना
पुदीना शरीर पर ठंडा प्रभाव डालता है। यह गर्मी की वजह से होने वाली पाचन समस्याओं को काम करता है। अपने सलाद में और चटनी में पुदीने को मिलाकर या फिर इसे पानी में मिलाकर पिए। इससे आपको तीव्र गर्मी के दौरान ठंडक का एहसास होगा।
इसे भी पढ़े:-फुलेरा-डेगाना रेलमार्ग का दोहरीकरण, विद्युतीकरण में हुई वृद्धि, यात्रियों के सफर में आएगी सुगमता