Ovarian Cancer Symptoms: महिलाएं अक्सर अपनी छोटी-छोटी बीमारियों को नजरअंदाज करती रहती हैं। सिर में दर्द हो, बुखार हो या पेट दर्द, हर बीमारी में एक टैबलेट लेकर काम में लगी रहती हैं। ऐसे में कई बार उनकी यही अनदेखियां उन्हें कैंसर जैसी बड़ी बीमारियों तक ले जाता है। स्तन कैंसर, सर्वाइकल और ओवेरियन कैंसर महिलाओं में खासतौर पर पाया जाता है। ऐसे में सभी महिलाओं को अपनी सेहत का ध्यान रखना चाहिए और स्वास्थ्य संबंधी परेशानी को अनदेखा नहीं करना चाहिए। आज हम आपको ओवेरियन कैंसर के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनके लक्षण बेहद सामान्य होते हैं लेकिन ये जानलेवा हो सकता है।
क्या है ओवेरियन कैंसर
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि महिलाओं के अंडाशय में होने वाला कैंसर ओवेरियन कैंसर होता है। इसमें कोशिकाएं बढ़ने लगती हैं शरीर के ऊतकों को नष्ट कर देती हैं। ये धीरे-धीरें आंत और पेट तक भी पहुंच सकता है व कई अन्य हिस्से भी इससे प्रभावित हो सकते हैं।
क्या हैं ओवेरियन कैंसर के लक्षण
ओवेरियन कैंसर के शुरुआती लक्षणों में पेल्विक हिस्से और पेट में दर्द या ऐंठन होती है। लोग इसे साधारण दर्द समझकर पेन किलर खा लेते हैं। लेकिन ये दर्द पेल्विक में बढ़ने वाले ट्यूमर के कारण भी हो सकता है।
कई बार रियड क्रैम्प्स की तरह भी इसका दर्द होता है। महिलाएं इसे पीरियड क्रैम्प समझ लेते हैं। अगर लंबे समय तक ये दर्द है, तो नजरअंदाज न करें और समय पर इलाज कराएं।
यह भी पढ़ें- Bloating Home Remedies: पेट फूलने की समस्या होगी दूर, अपनाएं यह घरेलू डाइजेशन चाय
बार बार यूरिन सेंसेशन होना और ठीक से पेशाब न होना भी ओवेरियन कैंसर का लक्षण हो सकता है।
कई बार लंबे समय तक पेट की खराबी भी ओवेरियन कैंसर का लक्षण हो सकता है।
शारीरिक संबंध बनाते समय असहनीय दर्द होना या कंसीव न कर पाना भी ओवेरियन कैंसर का एक लक्षण हो सकता है। ऐसे में इसे नजरअंदाज न करें।