Stone In Kidney: खराब खानपान और लाइफस्टाइल के चलते आजकल लोग बीमारियों से घिरे हुए हैं। जिसमें जिसमें गुर्दे में स्टोन होना बहुत ही आम हो गया है। वहीं स्टोन( पथरी) अगर छोटा है तो यह पेशाब के रास्ते से आसानी से निकल जाता है। वहीं अगर पथरी बड़ी हो तो इसके लिए सर्जरी करवाने की जरूरत पड़ती है। यह समस्या आज के समय में धीरे-धीरे बढ़ती जा रही है। केवल बड़े ही नहीं बल्कि इस बीमारी का शिकार कम उम्र के लोग भी हो रहे हैं। आज हम आपको इस लेख में बताएंगे कि किडनी में स्टोन बनने का कारण क्या होता है और किस तरीके से इससे बचाव किया जा सकता है।
जानें किडनी में स्टोन होने का कारण
- किडनी में पथरी होने के पीछे का कारण मूत्र में खनिज और लवणों की ज्यादा मात्रा होना होता है। यह पानी की कमी और ज्यादा सोडियम, ऑक्सलेट और पशु प्रोटीन वाली चीजों का सेवन और फैमिली हिस्ट्री के कारण हो सकता है।
- पानी की कमी के कारण भी पथरी होने का खतरा बना रहता है। वहीं अगर आप नमक ज्यादा खाते हैं तो ऐसे में मूत्र में कैल्शियम की मात्रा बढ़ जाती है जिससे कैल्शियम पथरी होने की डर रहता है।
- वहीं पालक, चॉकलेट और चुकंदर जैसी चीजों में ऑक्सलेट ज्यादा मौजूद होता है तो ऐसे में अगर आप इन चीजों का ज्यादा सेवन करते हैं तो कैल्शियम ऑक्सलेट पथरी बनने का खतरा रहता है।
- अगर आप रेड मीट ज्यादा खाते हैं तो ऐसे में इसका सेवन कम करें क्योंकि नॉनवेज खाने से यूरिक एसिड बढ़ जाता है जिससे पथरी होने का खतरा रहता है। वहीं कुछ केस में देखा जाता है की फैमिली हिस्ट्री के कारण भी गुर्दे में पथरी हो जाती है।
ऐसे करें बचाव
- ज्यादा मात्रा में पानी पिएं
- ज्यादा नमक खाने से बचें
यह भी पढ़ें- Home Remedies Ulcers: मुंह के छालों से हमेशा के लिए राहत दिलाएंगे ये देसी नुस्खे
- फास्ट फूड को अवॉइड करें। पालक चॉकलेट ड्राई फ्रूट जैसी चीजों का सेवन सिमित मात्रा में करें।