Pradhan Mantri Awas Yojana Urban 2.0: राजस्थान से जुड़े लोगों के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। खासकर शहरी क्षेत्रों में निवासरत गरीब और मध्यम वर्गीय परिवार के लिए केंद्र सरकार ने बड़ी खुशखबरी दी है। प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी 2.0 के तहत राजस्थान में 55,667 नए आवास स्वीकृत किए गए हैं। जी हां यानी पीएम मोदी ने फिर से राजस्थान के लोगों को बड़ी सौगात दी है। बता दें इन स्वीकृत किए जा रहे घरों का पंजीकरण मुख्य रूप से परिवार की महिला मुखिया के नाम पर या पति-पत्नी के संयुक्त नाम पर किया जा रहा है। इसका उद्देश्य समाज के सबसे कमजोर तबकों जैसे विधवाओं, अकेले रहने वाली महिलाओं, दिव्यांगों और वरिष्ठ नागरिकों को स्वतंत्र और सुरक्षित बनाना है।
लोकसभा में दी गई जानकारी
बता दें प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी 2.0 से जुड़ी यह जानकारी अभी चल रहे बजट सत्र के दौरान शहरी विकास कार्य मंत्रालय ने लोकसभा में एक सवाल के जवाब में दी है। जानकारी के मुताबिक इस योजना के तहत अगले पांच वर्षों में 1 करोड़ नए घर बनाए जाने हैं। इसके लिए 15,538 करोड़ रुपए केंद्रीय सहायता दी जाएगी। इस साल इस योजना का काम शुरू करने के लिए राज्यों को 4,670 करोड़ रुपए की राशि पहली किस्त के रूप में दी जा चुकी है।
किस जिले में कितने आवास हुए स्वीकृत
कोटा संभाग: कोटा 3,243, झालावाड़ 1,015, बूंदी 1,506, बारां 988
जोधपुर संभाग: जैसलमेर 1,345 ,जालोर 1,006 , पाली 1,147, फलौदी 208, जोधपुर 1,779, सिरोही 819,बालोतरा 530, बाड़मेर 382
अजमेर संभाग: भीलवाड़ा 982, अजमेर 2,348, ब्यावर 495, डीडवाना-कुचामन 555,नागौर 670, टोंक 1,433
उदयपुर संभाग: उदयपुर 941, प्रतापगढ़ 290, राजसमंद 353, सलूम्बर 31,चित्तौड़गढ़ 767, बांसवाड़ा 944, डूंगरपुर 178
जयपुर संभाग: अलवर 1,042, दौसा 1,934, कोटपूतली-बहरोड़ 860, सीकर 104, झुंझुनू 395, जयपुर 6,296, खैरथल-तिजारा 1,170
भरतपुर संभाग: भरतपुर 590, डीग 224, धौलपुर 77, सवाई माधोपुर 2,543, करौली 2,478
बीकानेर संभाग: बीकानेर 8,094,चूरू 1,101, श्रीगंगानगर, 2,481, हनुमानगढ़ 2,323
2015 से अब तक राजस्थान में कितने आवास मिले?
2015-16: 25041
2016-17: 3077
2017-18: 19396
2018-19: 26408
2019-20: 27579
2020-21: 35999
2021-22: 33468
2022-23: 86107
2023-24: 35325
2024-25: 23799
2025-26: 31854
यह भी पढ़ें...Government Scheme For Widows : राजस्थान सरकार नई पहल, पुनर्विवाह पर सरकार देगी 51 हजार रुपये, महिलाओं को मिलेगा नया सहारा