Winter Recipe: सर्दियों में खाने का स्वाद दोगुना हो जाता है। इस मौसम में तरह-तरह की रेसिपीज बनाकर खाई जाती हैं। वहीं राजस्थान में सर्दियों के मौसम में बाजरा भात बनाकर बहुत ही शौक से खाया जाता है। यह यहां की बहुत ही फेमस डिश होती है। इसे बनाना बहुत ही आसान होता है और खाने में यह बहुत ही लाजवाब होती है। बाजरा भात बहुत ही हेल्थी डिश होती है। इसमें आप अपनी इच्छा अनुसार सब्जियां चीनी डालकर बना सकते हैं। अगर आप इसे मीठा खाना चाहते हैं तो चीनी का इस्तेमाल कर सकते हैं। वहीं अगर आप नमकीन बनाना चाहते हैं तो आप इसमें सब्जियां और नमक डालकर बना सकते हैं। आज हम आपको बाजरा भात बनाने की रेसिपी बताएंगे। तो चलिए जानते हैं इसे बनाने की रेसिपी।
सामग्री
बाजरा - डेढ़ कप
चावल - 2 बड़े चम्मच
घी - 2 बड़े चम्मच
विधि
- इसे बनाने के लिए आप सबसे पहले बाजरा को अच्छे से धोकर 3 घंटे के लिए पानी में भिगोकर रख दें। तय समय के बाद आप इसे कपड़े में डालकर अच्छे से पौंछ लें।
- फिर आप एक मिक्सर जार में बाजरा डालें और उसे हल्का-हल्का चला दें। जिससे बाजरे का छिलका अलग हो जाए। इस बात ध्यान रखें इसे आपको बाजरा पीसना नहीं है। आपको बाजरा का छिलता अलग करना है।
- इसके बाद आप एक कुकर में बाजरा, चावल और पानी डालकर ढक्कन लगाकर बंद कर दें।
- एक सीटी आने के बाद आप गैस को हल्का कर दें और फिर इसे धीमी आंच पर लगभग 8 मिनट के लिए पकने दें।
यह भी पढ़ें- Cooking Hacks: रातभर भिगोना भूल गए? इस आसान ट्रिक से मिनटों में गल जाएंगे छोले-राजमा
- तय समय के बाद आप कुकर की गैस बंद कर दें और फिर प्रेशर खत्म हो जाने के बाद आप इसे चलाएं और फिर इसमें दो चम्मच घी डालकर मिक्स करें। इसे आप बर्तन में निकाल कर और गरमा गरम सर्व करें।









