rajasthanone Logo
Veg Recipe: आज हम आपके साथ लौकी के कोफ्ते बनाने की रेसिपी शेयर करने जा रहे हैं। यह खाने में बहुत ही टेस्टी बोते हैं. इसके साथ ही इसे बनाना भी बहुत आसान होता है।

Veg Recipe: लौकी सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद होती है। इसमें ऐसे कई तत्व पाए जाते हैं, जो सेहत के लिए बहुत ही लाभकारी होते हैं। वहीं लौकी का नाम सुनते ही लोग तरह-तरह के मुंह बनाने लगते हैं। ऐसे में आज हम आपको लौकी के कोफ्ते बनाने का तरीका बताने जा रहे हैं। जिसकी मदद से आप खुद टेस्टी लौकी के कोफ्ते बना सकते हैं। आइए जानते हैं इसे बनाने की रेसिपी।

सामग्री
प्याज - 2
टमाटर-2 
अदरक-लहसुन पेस्ट - 1 छोटा चम्मच 
जीरा - 1/2 छोटा चम्मच 
हल्दी - 1/2 छोटा चम्मच 
धनिया पाउडर - 2 चम्मच
गरम मसाला - 1/2 छोटा चम्मच
लाल मिर्च पाउडर - 1/2 छोटा चम्मच 
तेल - 2 बड़े चम्मच 
हरा धनिया 
विधि
- इसे बनाने के लिए आप सबसे पहले लौकी को कद्दूकस करके उसे निचौड़ लें।
- फिर आप एक बाउल में कद्दूकस की हुई लौकी डालें और फिर इसमें बेसन, हरी मिर्च, अदरक पेस्ट, नमक, हल्दी और लाल मिर्च डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें।
- इसके बाद इस मिक्सचर के छोटे-छोटे बॉल्स बनाकर गर्म तेल में गोल्डन होने तक तल लें। तैयार कोफ्तों को प्लेट में निकाल लें।
- फिर आप एक कढ़ाई में तेल गर्म करें और उसमें जीरा डालें। फिर प्याज डालकर गोल्डन भून लें। इसके बाद अदरक-लहसुन पेस्ट डालकर कुछ सेकंड भूनें।
- अब टमाटर प्यूरी डालें और हल्दी, धनिया पाउडर, लाल मिर्च और नमक डालकर मसाले को अच्छे से पकाएं। जब मसाला तेल छोड़ने लगे, तब जरूरत अनुसार पानी डालकर ग्रेवी तैयार करें। 
- इसके बाद आप इसमें कोफ्ते डालकर कुछ मिनट के लिए पका लें। फिर इसमें हरा धनिया डालकर रोटी के साथ सर्व करें।

5379487