Ragi Chocolate Brownie : वैलेंटाइन डे 2026 पर अगर आप अपने पार्टनर को कुछ खास और दिल से बना हुआ खिलाना चाहते हैं, तो इस बार कुछ अलग ट्राई कर सकते हैं। हर बार बाजार की चॉकलेट देने से बेहतर है कि आप घर पर ही हेल्दी रागी चॉकलेट ब्राउनी बना लें। इसका स्वाद इतना बढ़िया होता है कि कोई भी नहीं पहचान पाएगा कि इसमें मैदा नहीं है। रागी सेहत के लिए अच्छी होती है और डार्क चॉकलेट इसकी मिठास को और भी खास बना देती है। यानी स्वाद भी पूरा और सेहत भी दुरुस्त।
समग्री
रागी का आटा, बेकिंग पाउडर, वनीला एसेंस, अखरोट या चोको चिप्स, कोको पाउडर, डार्क चॉकलेट , ब्राउन शुगर, दही या दूध, पिघला हुआ मक्खन या घी
बनाने की विधि
•ब्राउनी तैयार करने से पहले ओवन को 180 डिग्री सेल्सियस पर गरम होने के लिए सेट कर दें। इस दौरान बेकिंग टिन में हल्का सा मक्खन लगाकर उसे चिकना कर लें और अंदर बटर पेपर बिछा दें, ताकि ब्राउनी आसानी से बाहर निकल सके।
•एक बॉल में डार्क चॉकलेट को डालें उसके साथ दिया फिर मक्खन को डालकर पिघला लें।
•पिघले हुए मिश्रण में दही या दूध गुड़ का पाउडर और वनीला एसेंस डालकर अच्छी तरह मिलाएं।
•एक अलग बर्तन में कोको पाउडर, बेकिंग पाउडर और रागी का आटा और पिघले हुए मिश्रण में इसको डालकर मिलाएं।
बेक करने की विधि
•बैटर को बेक करने के लिए सबसे पहले टीन में मिश्रण को डालें और उसके ऊपर से चोको चिप्स और अखरोट छिड़ककर 25-30 मिनट तक बेक करे।
•इसको तय समय पर पकाने के लिए रख दे और टूथ पिक डालकर चेक करें कि तैयार हुआ है कि नहीं
•ब्राउनी ठंडा होने पर आप इसको अपने मन पसंदीदा शेप के अनुसार काट सकते हैं।
यह भी पढ़ें...Chai Masala Recipe: चाय को बनाना है स्पेशल तो ट्राई करें ये मसाला, नोट कर लें रेसिपी










