rajasthanone Logo
Rajasthani Recipe: आज हम आपके साथ तुअर दाल के साथ गट्टे बनाने की रेसिपी शेयर करने जा रहे है। यह खाने में बहुत ही टेस्टी होती है।

Rajasthani Recipe:राजस्थान में गट्टे की सब्जी काफी शौक से खाई जाती है। वहीं इसे लोग तरह-तरह तरीके से बनाकर खाते हैं। ऐसे में आज हम आपको तुअर दाल के साथ गट्टे बनाने की रेसिपी बताएंगे। यह खाने में बहुत ही टेस्टी होती है। इसके साथ ही यह बहुत ही जल्दी बनकर तैयार हो जाती है। अगर आप आज गट्टे बनाने की सोच रहे हैं तो ऐसे में आप तुअर दाल के साथ गट्टे बना सकते हैं। तो चलिए जानते हैं तुअर दाल विद गट्टे बनाने की रेसिपी। 
सामग्री
बेसन - 1 -1/2कप 
आयल मोयन केलिए - 1 बड़ा चम्मच
लाल मिर्च पाउडर - 1 चौथाई चम्मच
हल्दी पाउडर - आधा चम्मच
धनिया पाउडर - आधा चम्मच
 नमक - स्वादानुसार
दाल के लिए
अदरक - 1 इंच
घी - 2 बड़े चम्मच
कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर - आधा चम्मच
नमक - स्वादानुसार
हींग - 1 चुटकी
लहसुन - 5-6 कलियां
टमाटर - 1
प्याज - 1
इमली का पानी - 1/2 कप 
धनिया पाउडर - डेढ़ चम्मच
लाल मिर्च पाउडर - आधा चम्मच
हल्दी पाउडर - आधा चम्मच
जीरा - आधा चम्मच
विधि
- इसे बनाने के लिए आप सबसे पहले दाल को धोकर 1 घंटे के लिए भिगोकर रख दें।
- इसके बाद आप कुकर में एक गिलास पानी में नमक और दाल डालकर तीन सिटी लगा लें।
- अब आप गट्टों के लिए बेसन मसाले और मोयन डालकर सख्त आटा गूंथ लें।
- आटे से गट्टे की शेप देकर आप 6-7 मिनट के लिए पानी में पका लें।
- वहीं आप गट्टों को निकाल कर काट लें और इसे आप शैलो फ्राई कर लें।
- इसके बाद आप गट्टे के पानी को दाल में डालें और दाल को पतला करें।
- ऐसा करने से आपकी दाल टेस्टी बनती है। अब आप फ्राइड गट्टे दाल में डाल दें और आप इसे 5 से 7 मिनट के लिए धीमी आंच पर पकने दें।
- फिर आप कढ़ाई में घी गर्म करें उसमें आप जीरा, हींग,प्याज और अदरक डालकर भून लें।
- अब आप इसमें टमाटर और सूखे मसाले डाल दें। दाल में आप तड़का डालें और इमली का पानी भी मिला सकते हैं। आपके आपकी तुअर दाल विद गट्टे बनकर तैयार है। इसे आप गरमा गरम रोटी के साथ सर्व करें।

5379487