Rajasthani Recipe: अक्सर महिलाएं इस बात से परेशान रहती हैं कि आज खाने में क्या बनाएं। अगर आप भी कुछ ऐसा ही सोच रहे हैं तो आज हम आपके लिए बहुत टेस्टी रेसिपी लेकर आए हैं। जिसका नाम है राजस्थान मलाई प्याज। जो खाने में बहुत ही लजीज होती है। इसे आप बनाकर अपने घरवालों को बनाकर खिला सकती हैं तो आइए जानते हैं राजस्थान मलाई प्याज की रेसिपी।
सामग्री
7-8 - छोटी प्याज
टमाटर - 2
बड़ा प्याज - 2
मलाई - आधा कटोरी
हरी मिर्च - 2
लहसुन - 7-8
जीरा - आधा चम्मच
राई - आधा चम्मच
काली मिर्च - 5
तेज पत्ता - 1
हींग - 1 पिंच
लाल मिर्च पाउडर- आधा चम्मच
कश्मीरी लाल मिर्च -आधा चम्मच
हल्दी पाउडर - आधा चम्मच
नमक - स्वादानुसार
कसूरी मेथी - आधा चम्मच
अदरक - आधा इंच
सरसों का तेल
विधी
- इसे बनाने के लिए आप सबसे पहले छोटी प्याज को छील कर अच्छे से धो लें और बीच से काट लें। फिर टमाटर और हरी मिर्च का ग्राइंडर की मदद से पेस्ट बना लें।
यह भी पढ़ें- Achar Banane KI Vidhi: यहां जानें कम तेल वाला सूखा अचार बनाने का सही तरीका, सभी मांगेंगे रेसिपी
- फिर एक कड़ाही में तेल गर्म करें प्याज को सुनहरा होने तक फ्राई करके बाहर निकाल लें।
- अब तेल में तेजपत्ता डालें और सूखे खड़े मसाले डालकर चटका लें। फिर लहसुन डालें। इसके बाद अब इसमें पिसा हुआ प्याज डालें और अदरक काट के डाल लें।
- इसके 2 मिनट बाद आप टमाटर और हरी मिर्च का पेस्ट डालें और अब हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, नमक डालकर भून लें। जब मसाला और तेल अलग हो जाए तो इसमें प्याज डाल दें।
- अब आप इसमें मलाई और कसूरी मेथी डालकर 3-4 मिनट के लिए पका लें।
आपकी राजस्थानी मलाई प्याज की सब्जी तैयार है। इसे आप पराठे के साथ सर्व करें।