rajasthanone Logo
Sweet Dish Recipe: आज हम आपके साथ मूंग दाल की बर्फी की रेसिपी शेयर करने जा रहे हैं। यह खाने में बहुत ही स्वादिष्ट होती है।

Sweet Dish Recipe: मूंग दाल सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद होती है। ज्यादातर घरों में मूंग दाल का हलवा बनाकर खाया जाता है, लेकिन आज हम आपको मूंग दाल की बर्फी बनाने की रेसिपी बताएंगे। यह बर्फी झटपट बनकर तैयार हो जाती है। वहीं खाने में भी बहुत ही टेस्टी होती है। इसे बनाने के लिए आपको खोया या मिल्क पाउडर की भी जरूरत नहीं पड़ती है। यह इतनी स्वादिष्ट होती है कि इसे एक बार खाने के बाद बार-बार खाने का दिल करता है, तो चलिए जानते हैं मूंग दाल की बर्फी बनाने की आसान रेसिपी।
सामग्री 
मूंग दाल - एक कप 
मलाई - एक कप 
चीनी पाउडर - एक कप 
छोटी इलायची - 6
बादाम पिस्ता - 10-12
विधि 
- इसे बनाने के लिए सबसे पहले आप एक कप मूंग दाल को धोकर कपड़े से पोंछ लें।
- फिर आप एक पैन में दाल को लगातार चलाते हुए मीडियम आंच पर भून लें।
- दाल को भूनते वक्त जब आपको खुशबू आने लगे,  फिर आप गैस बंद कर दें।
- अब आप दाल को प्लेट में बाहर निकाल लें और ठंडा होने के लिए रख दें।
- दाल के ठंडे हो जाने के बाद आप दाल को मिक्सर जार में डालकर पाउडर बना लें।
- फिर दाल को अच्छे से छानकर एक प्लेट में निकाल लें।

यह भी पढ़ें-
- ऐसे मूंग दाल का आटा बनकर तैयार हो जाएगा।
- अब आप पैन में निकली हुई घर की मलाई डालें और इसे लगातार चलाते रहें।
- फिर इसमें आप मूंग दाल का आटा डालकर अच्छे से मिलाएं। साथ ही इसमें आपको बूरा दरदरी कुटी हुई इलायची डालनी है। इसे आप लगातार चलाते रहें।
- मिश्रण के गाढ़ा हो जाने के बाद आप गैस बंद कर दें।
- फिर आप प्लेट में थोड़ा सा घी डालकर ग्रीस कर लें और इसमें आप मिश्रण डाल दें।
-इसके बाद इसमें आप बादाम और पिस्ता डालकर दबाएं। इसे आप 1 घंटे के लिए सेट होने के लिए रख दें। तय समय के बाद इस बर्फी के पीस काटकर अलग निकाल लें। आपकी मूंग दाल के बर्फी बनकर तैयार है।

5379487