rajasthanone Logo
Suji Appe Recipe: आपके दिन की शुरुआत को बेहतर और अच्छी करने के लिए हम एक ऐसी रेसिपी लेकर आए हैं जो बड़ों को तो पसंद आएगी ही साथ ही बच्चों को भी खूब भाएगी।

Suji Appe Recipe: आज कल के भागदौड़ भरी जिंदगी में सुबह के समय हम कुछ ऐसा खाना चाहते हैं जो स्वाद में तो लाजवाब हो ही साथ में सेहत का भी पूरा ख्याल रखे। और हां झटपट बन भी जाए। प्रतिदिन वही पराठा, ब्रेड या तला-भुना नाश्ता खाकर मन भी ऊब जाता है फिर लगता नाश्ते में कुछ हल्का और स्वादिष्ट खाने को मिल जाए। ऐसे में आपके दिन की शुरुआत को बेहतर और अच्छी करने के लिए हम एक ऐसी रेसिपी लेकर आए हैं जो बड़ों को तो पसंद आएगी ही साथ ही बच्चों को भी खूब भाएगी। 

सूजी और दही से बनाए हल्का और टेस्टी नाश्ता

नाश्ते में कुछ हल्का और टेस्टी खाना है तो सूजी और दही से बने अप्पे एक बेहतर ऑप्शन हो सकता है। श्वास और चटनी के साथ इनका स्वाद और भी बढ़ जाता है। इन्हें बनाते समय आप अपने मनपसंद सब्जियां डाल सकते हैं। खास बात यह है कि एक बार में ही आप ढेर सारे अप बना पाएंगे जिससे पूरा घर एक बार में ही खा सकेगा। तो आईए जानते हैं अप्पे बनाने की आसान रेसिपी...

अप्पे बनाने के स्टेप्स

  • सबसे पहले एक कप सूजी और आवश्यकता अनुसार (लगभग आधा कप) गढ़ा दही ले लें। 
  • इसे पानी के साथ घोलकर कुछ समय के लिए ढककर रख दें।
  • अब अपनी मनपसंद सब्जियां काटकर इसी घोल में मिला लें। 
  • सब्जियों में प्याज, हरी मिर्च, हरा धनिया, शिमला मिर्च, गाजर मिला सकते हैं। ध्यान रहे सब्जियों को बारीक कटाना है।
  • घोल में नमक और 1 ईनो का पाउच डाल दें। ईनो की जगह बेकिंग पाउडर या सोडा का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
  • अब तैयार घोल को अप्पे के सांचे में डालकर दोनों तरफ से पका लें।
  • नारियल या अन्य किसी की चटनी तैयार करके अप्पे के साथ खा सकते हैं। 

यह भी पढ़ें...Homemade Protein Powder: बाजार के प्रोटीन पाउडर से हो गए परेशान, तो घर पर इन आसान स्टेप्स से बनाएं नेचुरल सप्लीमेंट

5379487