rajasthanone Logo
Recipe For Kids: आज हम आपको बच्चों को टिफिन में देने के लिए रवा इडली बनाने का तरीका बताएंगे। यह बहुत कम समय में बनकर तैयार हो जाती है।

Recipe For Kids: अक्सर महिलाएं बच्चों के टिफिन में देने के लिए खाने को लेकर काफी कंफ्यूज रहती हैं। बच्चे रोटी सब्जी खाने के नाम से तरह-तरह मुंह बनाने लगते हैं। ऐसे में आप बच्चों को रवा इडली बनाकर दे सकती हैं। यह खाने में बहुत ही टेस्टी और सेहत के लिए भी फायदेमंद होती हैं। वही इसे बनाना भी काफी आसान होता है। आज हम आपके साथ रवा इडली बनाने की रेसिपी शेयर करने जा रहे हैं। इसकी मदद से आप बहुत ही जल्द रवा इडली बनकर तैयार कर सकती हैं। तो चलिए जानते हैं रवा इडली बनाने की रेसिपी।
सामग्री 
सूजी - 2 कप 
दही - डेढ़ कप
पानी - जरूर के मुताबिक 
नमक - स्वाद अनुसार 
ईनो - एक छोटा चम्मच 
हरा धनिया - दो बड़े चम्मच 
गाजर -  आधा कप कद्दूकस की हुई 
विधि 
- इसे बनाने के लिए आप सबसे पहले एक बर्तन में सूजी, दही और नमक डालकर अच्छी तरीके से मिला लें।
- फिर पानी की मदद से आपको गाढ़ा घोल तैयार करना है।
- इसके बाद आप इसे 20 मिनट के लिए ढक कर रखदें।
- फिर इसमें आप कद्दूकस की हुई गाजर और हरा धनिया डाल कर मिला लें।
- अब आप कुकर में एक गिलास पानी डालकर गर्म होने के लिए रख दें।
- तैयार बैटर को आप इडली के सांचों में तेल लगाकर चिकना करके डाल दें।
- बैटर डालने से पहले आपको इसमें तुरंत ईनो मिलाना है।

यह भी पढ़ें- Gajar Ka Halwa: मिनटों में तैयार करें गाजर का हलवा, नोट करें रेसिपी
- ईनो मिक्स करने के बाद आपको मिश्रण सांचों में तुरंत डालना है।
- फिर आप सांचों को स्टीम होने के लिए कूकर के अंदर रख दें।
- इसे आपको मीडियम से तेज आंच पर 10 मिनट के लिए स्टीम में पकाना है। तय समय के बाद आप गैस बंद कर दें और इसे आप केचप के साथ बच्चों को टिफिन में पैक करके दें।

5379487