Gajar Ka Halwa: सर्दियों में गाजर का हलवा खाने का मजा ही अलग होता है। गाजर का हलवा तो बचपन की यादों से जुड़ा हुआ होता है। ज्यादातर लोगों को गाजर का हलवा बनाना काफी मेहनत का काम लगता है। क्योंकि इसे बनाने में काफी समय लगता है। इस वजह से कई बार लोग इसे बनाने में आलस कर जाते हैं, लेकिन आज हम आपको बताएंगे कि आप कैसे गाजर का हलवा चुटकियों में बना सकते हैं। आज हम आपके साथ गाजर का हलवा बनाने की आसान रेसिपी शेयर करने जा रहे हैं। जिसकी मदद से आप आधे घंटे से भी कम समय में बनाकर तैयार कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं गाजर का हलवा बनाने का तरीका।
सामग्री
गाजर - आधा किलो
घी - 2 बड़े चम्मच
दूध - 2 गिलास
इलायची पाउडर - आधा चम्मच
बादाम - 10
काजू - 10
किशमिश - 12
चीनी - स्वाद अनुसार
विधि
- गाजर का हलवा बनाने में सबसे ज्यादा समय में गाजर को कद्दूकस करने में लगता है। ऐसे में आपको सबसे पहले गाजर को धोकर छीलना है। इसके बाद आप गाजक को कद्दूकस करने की बजाए आप गाजर को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें।
- इसके बाद आप कूकर में गाजर और दूध डालकर ढक्कन लगाकर एक सीटी लगा लें।
- फिर आप आंच को धीमा कर दें और 10 मिनट तक इसे पकने दें।
- तय समय के बाद गैस बंद कर दें। प्रेशर निकल जाने के बाद आप इसमें घी डालकर भून लें।
- इसके साथ इसमें आप स्वादानुसार चीनी डालें और इलायची पाउडर डालकर अच्छी तरीके से भून लें। जब आपका गाजर का हलवा अच्छे तरीके से भुन जाए तो आप गैस बंद कर दें। फिर आफ ड्राई फ्रूट डालकर मिक्स कर दें।
आपका गाजर का हलवा बनकर तैयार है। इसे आप गरमा गरम लोगों को परोसें।










