Rajasthani Recipe: काले चने सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद होते हैं। इसमें प्रोटीन, फाइबर और आयरन जैसे जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं। ऐसे में आप इससे बनी हुई कई हेल्दी रेसिपी ट्राई कर सकते हैं। आज हम आपको इस लेख में चने से बनी एक खास और हेल्दी रेसिपी के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे आपको एक बार जरूर ट्राई करना चाहिए। आज हम आपको मीठी घुघरी बनाने की रेसिपी बताएंगे, जो स्वाद और पोषण का बेहतरीन कॉम्बिनेशन होती है। तो चलिए जानते हैं इसकी रेसिपी के बारे में।
सामग्री
काले चने- 1 कप
गेंहू - 1 कप
चीनी या मिश्री के टुकड़े
थोड़ा सूखा नारियल - 2 चम्मच
काजू-बादाम (बारीक कटे हुए)
विधि
- इसे बनाने के लिए सबसे पहले गेहूं और चने को साफ करके पानी में भिगो दें। इसे लगभग 8 घंटे के लिए भिगोना है।
- फिर इसे छानकर कुकर में डालकर उबलने के लिए रख दें। एक सीटी आने के बाद गैस धीमी कर दें और लगभग 35 मिनट तक पकने दें।
-समय पूरा होने के बाद गैस बंद कर दें और प्रेशर निकल जाने के बाद कुकर खोल लें।
- अब एक पैन में घी डालकर गर्म करें और हल्का भून लें। फिर एक बड़े चम्मच घी में सूखे मिश्रण को डालकर भून लें।
- इसके बाद दूसरे बर्तन में चाशनी तैयार करें। इसमें गेहूं-चना मिलाकर अच्छे से मिक्स कर लें।
- इसके बाद आप इसमें ड्राई फ्रूट्स और नारियल के टुकड़े डालकर अच्छी तरह मिला दें। स्वाद बढ़ाने के लिए थोड़ा नमक भी मिलाया जा सकता है।
यह रेसिपी खासकर राजस्थान के कई त्योहारों और पारंपरिक अवसरों पर जरूर बनाई जाती है।









