Rajasthani Recipe: आज हम आपके लिए पालक गट्टे करी बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं, जो कि खाने में बहुत ही स्वादिष्ट लगता है। तो आइए जानते हैं पालक गट्टे करी रेसिपी।
सामग्री
पालक - 2 कप
दही- 2 कप
बेसन - 2कप
कसूरी मेथी 1 बड़ा चम्मच
नमक - स्वादानुसार
लाल मिर्च पाउडर - 1 चम्मच
कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर - 1 चम्मच
हल्दी पाउडर -1 चम्मच
धनिया पाउडर - 2 चम्मच
जीरा - आधा चम्मच
हींग - 1 चुटकी
अदरक का पेस्ट - 1 चम्मच
हंग कर्ड - 1 कप
अजवाइन - आधा कप
ड्राई फ्रूट्स - 2 बड़े चम्मच ( बारीक कटे हुए)
यह भी पढ़ें- Anga Recipe: दाल बाटी चूरमा नहीं घर पर बनाएं देशी अंगा, जानें विधि
विधि-
- इसे बनाने के लिए आप सबसे पहले पालक को अच्छे से धोकर बारीक बारीक काट लें।
- इसके बाद एक बर्तन में पालक डालें और इसमें बेसन दही नमक हल्दी तेल अजवाइन डालकर टाइट आटा गूंथ लें।
- अब इसमें आप थोड़ा सा तेल लगाकर चिकना कर लें। उसके बाद उसके बाद तैयार आटे से बड़ी और मोटी रोटी बेल लें। फिर बीच में कटे हुए ड्राई फ्रूट डाल दें। इससे आप रोल बना लें और दोनों तरफ से इसे बंद कर दें।
- इसके आप स्लाइस कर लें। इसे आप 10 मिनट के लिए उबाल लें।
- वहीं आप दूसरी तरफ आप नहीं दही को फेंट ले। इसके अंदर आप धनिया, हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर डालकर मिक्स कर लें। दही में आप दो गट्टे पीसकर भी मिला लें।
- फिर अब एक बर्तन में तेल गर्म करें उसमें जीरा और हींग डालकर चुटकुले इसके बाद इसमें प्याज डालें और उसे गोल्डन होने तक फ्राई कर लें।
- इसके बाद इसमें आप कसूरी मेथी डालें और इससे अच्छे से मिक्स कर लें। अब इसमें आप फेंटा हुआ दही डालें और इसे लगातार 4 मिनट के लिए पकाते रहें और तय समय के बाद इसमें आप गट्टे डाल दें और 10 मिनट के बाद गैस बंद करते हैं
आपकी पालक गट्टे करी बनाकर तैयार है।