Rajasthani Recipe: राजस्थान अपने खाने के लिए दुनिया भर में जाना जाता है। राजस्थान का नाम सुनते ही सबसे पहले दिमाग में दाल -बाटी चूरमा का नाम आता है, जिसे बहुत ही शौक से खाया जाता है। लेकिन क्या आपने कभी कलमी वड़ा ट्राई किया? अगर नहीं तो आज ही इसे आप घर पर बना कर जरूर खाएं। यह खाने में बहुत ही टेस्टी होता है। यह बहुत ही टेस्टी होता है। यह बहुत ही कम समय में बन जाता है। आज हम आपके लिए कलमी वड़ा की रेसिपी लेकर आए हैं। तो आइए जानते हैं कलमा वड़ा बनाने का तरीका।
सामग्री
चना दाल- 1 कप (200 ग्राम)
जीरा - 1 चम्मच
हींग - 1 चुटकी
धनिया पाउडर - 1 चम्मच
हल्दी पाउडर - आधा चम्मच
लाल मिर्च पाउडर - आधा चम्मच
गरम मसाला - आधा चम्मच
हरा धनिया - 2 बड़े चम्मच
हरी मिर्च - 4
अदरक - 1 इंच
नमक - स्वादानुसार
तेल - फ्राई के लिए
विधि
- इसे बनाने के लिए आप सबसे पहले एक कप चने की दाल को 5 घंटे के लिए भिगो लें।
- इसके बाद एक ग्राइंडर में भीगी हुई दाल, अदरक और हरी मिर्च डालकर दर दरी पीस लें।
- अब आप इसे एक बर्तन में निकालें और इसमें जीरा, हींग, हल्दी पाउडर, जीरा पाउडर, धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला, हरा धनिया और नमक डालकर मिला लें।
यह भी पढ़ें- Rajasthani Breakfast: नाश्ते में ट्राई करें राजस्थानी शकरपारा, जल्दी से लिख लें रेसिपी
- एक कड़ाही में तेल गर्म करें। वहीं दाल के मिक्सचर से वड़े बनाएं और तेल में फ्राई कर लें। हल्के ब्राउन होने पर इसे बाहर निकाल लें। एक-एक करके सारे वड़े फ्राई कर लें।
- फिर इन्हे आप थोड़ी देर ठंडे होने के लिए रख दें। फिर आप वडे़ को चाकू से लंबा लंबा काट लें और फिर से इसे गोल्डन ब्राउन होने तक फ्राई कर लें। आपके कलमी वड़े बनकर तैयार हैं। इसे आप चटनी के साथ सर्व करें।