rajasthanone Logo
Rajasthani Recipe: आज हम आपको इस लेख में जोधपुरी कबूली बनाने का तरीका बताएंगे। यह खाने में बहुत ही स्वादिष्ट होता है। तो चलिए जानते हैं इसे बनाने की रेसिपी।

Rajasthani Recipe: अगर आप कुछ स्पेशल खाने का सोच रहे हैं तो इसके लिए आपको बाहर जाने की जरूरत नहीं है। आप घर पर रह कर ही जोधपुरी कबूली बना कर खा सकते हैं। यह खाने में बहुत ही स्वादिष्ट होता है। साथ ही इसे बनाना भी बहुत आसान होता है। इसे खाने के बाद हर कोई आपसे इसकी रेसिपी पूछेगा। आज हम आपको इस लेख में जोधपुरी कबूली बनाने का तरीका बताएंगे। तो चलिए जानते हैं इसे बनाने की रेसिपी।

सामग्री

बासमती चावल - ढाई कप
नमक - स्वादानुसार
बड़ी इलायची - 2 
हरी इलायची - 3
कालीमिर्च - 8
लौंग - 3
दालचीनी  - 2 टुकड़े ( छोटे)
तेजपत्ता - 3
काजू - 7 
किशमिश- 8 
स्लाइस ब्रेड - 3 
तेल - 3 बड़े चम्मच 
प्याज - 3 
हरी मिर्च - 2
अदरक - 1 बड़ा चम्मच 
घी - 1 छोटा चम्मच 
रतालू - आधा कप 
आलू - 2 
पत्ता गोभी - 1 कप 
फूल गोभी - आधा  कप 
धनिया पाउडर - 2 चम्मच
1/2 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
1/2 छोटा चम्मच जीरा पाउड
मटर - आधा कप
दही - 1 कप 
नमक - स्वादानुसार
लाल मिर्च पाउडर - 1 चम्मच
गार्निशिंग के लिए
सेब - 1
अनार - 1 
 टूटी फ्रूटी - आधा कप
 हरा धनिया

विधि

- इसे बनाने के लिए आप आप सबसे पहले चावल को धोकर आधे घंटे के लिए भिगोकर रख दें। 
- फिर एक बर्तन में पानी गर्म करने के लिए रखें। फिर इसमें तेज पत्ता नमक और कुछ साबुत गरम मसाला छन्नी में डालकर रख दें।
- इसके बाद इसमें चावल डाल कर पका लें, जब चावल के गल जाने के बाद इसे छानकर चावलों को ठंडा होने के लिए रख दें। 
- फिर पैन में तेल गर्म करें और एक-एक करके सभी कटी हुई सब्जियां डालकर फ्राई करके बाहर निकाल लें। इसके साथ ही आप ब्रेड भी फ्राई कर लें।
- अब आप दही में सुखी में ज्यादा डालकर पेस्ट बना ले और बर्तन में मौजूद तेल को आधा कर दें।
- इसके बाद आप तेल में प्याज हरी मिर्च डालकर भूलने इसके बाद दही और मसाले वाला पेस्ट डालकर भून लें।
- जब मसाले से तेल अलग हो जाए तो इसमें सारी सब्जियां डालकर मिला लें।
- आप एक बर्तन में घी से लगाएं और चावल की परत बिछाएं। इसके ऊपर आप से तली सब्जियां, सेब, टूटी फ्रूटी, हरा धनिया और ब्रेड स्लाइस से रखें।
ऐसे ही आप एक बार फिर से करें।आपके जोधपुरी का बोली तैयार है।

5379487