Rajasthani Recipe:राजस्थान में एक से बढ़कर एक टेस्टी रेसिपीज खाने को मिल जाती है। यहां आपको कई ऐसे व्यंजन मिलेंगे जिसे आप बार-बार खाना चाहेंगे। जिसमें से एक है मारवाड़ी मक्के का जजरा। आज हम आपको मारवाड़ी मक्के का जजरा बनाने की रेसिपी बताएंगे। जिसे आप घर पर आसानी से बना पाएंगे। यह खाने में बहुत ही टेस्टी होता है। साथ ही यह सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। तो चलिए जानते हैं मारवाड़ी मक्के का जजरा बनाने का तरीका।
सामग्री
कच्ची मकई- 1 बाउल (पीसी हुई)
घी - 3 चम्मच
दूध - 250 ग्राम
इलायची पाउडर - 1/2 चम्मच
काजू, बादाम, किशमिश-आवश्यकतानुसार
चीनी - चम्मच
विधि
- इसे बनाने के लिए आप सबसे पहले पीली मकई लें।
- इसे आप अच्छी तरह से क्रश कर लें। फिर आप एक पैन में घी डालें और उसे सोते कर लें। मकई को ब्राउन होने तक रोस्ट करें।
- इसके बाद आप दूध गर्म करें। फिर आप रोस्टेड मकई को गर्म दूध में डाल दें।
- दोनों को अच्छी तरह से मिक्स करें और इसे गाढ़ा होने तक पकने दें। इसके बाद इसमें आप चीनी इलायची पाउडर, काजू, बादाम, किशमिश डालकर कुछ देर के लिए पकने दें।
यह भी पढ़ें- Veg Recipe: इस असान तरीके से बनाएं पालक पनीर, फटाफट नोट कर लें रेसिपी
- अब इसे आप ठंडा होने के लिए रख दें। आपका मारवाड़ी जजरा बनकर तैयार है।
यह बहुत ही जल्दी बनकर तैयार होता है। साथी यह खाने में बहुत ही ज्यादा टेस्टी होता है। इसे आप मेहमानों के लिए जरूर बनाकर खिलाएं।










