Rajasthani Recipe: शाम के समय हर किसी को चाय के साथ कुछ स्नैक्स खाने का मन करता है। वहीं ज्यादातर लोग ऐसे में पकोड़े और समोसे बनाकर खाते हैं। लेकिन यह सेहत के लिए हानिकारक भी हो सकते हैं। ऐसे में आप राजस्थानी घेरिया का जायका जरूर ले सकते हैं। आज हम आपको इस लेख में राजस्थान की पारंपरिक घेरिया बनाने की विधि बताएंगे। यह शाम के समय लगने वाली हल्की भूख के लिए बेहतरीन ऑप्शन है। यह तीखा और चटपटा बनकर तैयार होता है। वहीं बारिश के मौसम में इसका स्वाद और भी लाजवाब लगता है। इसकी सबसे अच्छी बात यह है कि यह पूरी तरह से हेल्दी होता है। इसे बनाने में समय भी बहुत कम लगता है। तो चलिए जानते हैं राजस्थानी गेरिया बनाने की रेसिपी के बारे में।
घेरिया बनाने के लिए सामग्री
गेहूं का आटा – 1 कप
पानी – 3 कप
नमक – स्वादानुसार
अजवाइन – ½ चम्मच
जीरा – 1 छोटा चम्मच
हरी मिर्च – 3
पापड़ – 3
बेकिंग सोडा – ½ चम्मच
तेल – 1 चम्मच
हरा धनिया – आवश्यकतानुसार
घेरिया बनाने की विधि
- गेरिया बनाने के लिए सबसे पहले गेहूं के आटे को छलनी से छानकर अलग रख लें। इसके बाद एक बड़े बर्तन में पानी उबालें। उबलते पानी में अजवाइन, जीरा, हरी मिर्च का पेस्ट, पापड़ का चूरा, बेकिंग सोडा, तेल, हरा धनिया और स्वादानुसार नमक डाल दें।
- जब मिश्रण में एक उबाल आ जाए, तब इसमें धीरे-धीरे आटा मिलाएं। आटा अच्छी तरह मिल जाने के बाद इसे लगभग 20 से 25 मिनट तक भाप में पकाएं। इसके बाद मिश्रण को अच्छी तरह मिक्स करें। आपकी स्वादिष्ट राजस्थानी गेरिया बनकर तैयार है। इसे गरमा-गरम घी डालकर सर्व करें। इससे इसका स्वाद और भी बढ़ जाता है।










