rajasthanone Logo
Paneer Recipe Idea: आज हम आपके साथ पनीर कलेजी बनाने की बहुत ही आसान रेसिपी शेयर करने जा रहे हैं। जिसे खाने के बाद आप इसे बार-बार खाना चाहेंगे।

Paneer Recipe Idea:  पनीर भारतीय रसोई का एक बहुत ही पसंदीदा और कॉमन फूड है। इससे कई तरह की स्वादिष्ट डिश तैयार की जाती हैं। अगर आप शाही पनीर, मटर पनीर जैसी सब्जियां खाकर बोर हो गए हैं, तो आज हम आपको पनीर से बनने वाली एक बेहद स्वादिष्ट रेसिपी के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे आप जरूर ट्राई कर सकते हैं। इस डिश को खाने के बाद आप इसे बार-बार बनाना चाहेंगे। आज हम आपके साथ पनीर कलेजी की रेसिपी शेयर कर रहे हैं। तो चलिए जानते हैं इसे बनाने का तरीका।

ऐसे बनाएं पनीर कलेजी

इसे बनाने के लिए सबसे पहले एक बर्तन में पानी डालकर गर्म करें। अब एक साफ कपड़े में चायपत्ती डालकर उसकी पोटली बना लें और उसे पानी में डाल दें।
इसके बाद इसमें पनीर के बड़े टुकड़े और स्वादानुसार नमक डालकर 8 से 10 मिनट तक उबाल लें। फिर पनीर को पानी से निकालकर अलग रख दें।
अब एक कड़ाही में तेल गर्म करें। इसमें जीरा, साबुत लाल मिर्च, तेजपत्ता, दालचीनी, इलायची, काली मिर्च और लौंग डालकर हल्का भून लें
इसके बाद कटा हुआ प्याज डालें और उसे गोल्डन ब्राउन होने तक भूनें। अब इसमें अदरक-लहसुन का पेस्ट डालकर कुछ सेकंड तक अच्छी तरह भून लें।
इसके बाद टमाटर, हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, अमचूर, पनीर मसाला और गरम मसाला डालकर अच्छी तरह पकाएं। जब मसाले से तेल अलग होने लगे, तब इसमें हरी मिर्च और कटा हुआ अदरक डालें। अब उबला हुआ पनीर डालकर हल्के हाथों से मिला दें।
अगर आपको ग्रेवी थोड़ी पतली पसंद है, तो इसमें चायपत्ती वाला पानी डाल दें और 10 मिनट तक धीमी आंच पर पकने दें। जब ग्रेवी गाढ़ी हो जाए, तब इसमें कसूरी मेथी और हरा धनिया डालकर एक मिनट तक पकाएं।
आपकी कलेजी पनीर की सब्जी बनकर तैयार है। इसे आप गर्म-गर्म रोटी के साथ सर्व करें।

5379487