rajasthanone Logo
Moong Dal Pakode: आज हम आपके साथ मूंग दाल के पकोड़े बनाने की आसान रेसिपी बताने जा रहे हैं, जिसकी मदद से आप घर पर आसानी से मूंग दाल के पकोड़े बना सकते हैं।

Moong Dal Pakode: बरसात के मौसम में शाम के वक्त सबसे ज्यादा चाय और पकोड़े खाने का मन करता है। वहीं, आप इस मौसम में मूंग दाल के पकोड़े बनाकर भी खा सकते हैं, जिन्हें कई जगहों पर मंगोड़े भी कहा जाता है। यह खाने में तो बहुत स्वादिष्ट होते हैं, बल्कि बेसन के मुकाबले जल्दी पच भी जाते हैं। ऐसे में आज हम आपको बताएंगे कि आप घर पर मूंग दाल के पकोड़े कैसे बना सकते हैं और इन्हें मार्केट जैसे कुरकुरे कैसे बना सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इसे बनाने के टिप्स।

सामग्री

मूंग दाल - 1 कप
हरी मिर्च - 2
अदरक - 1 इंच का टुकड़ा
ताजा हरा धनिया - 1 चम्मच
सौंफ - 1 चम्मच
हींग - 1/4 चम्मच
नमक - स्वादानुसार
तेल - तलने के लिए

विधि

- इसे बनाने के लिए सबसे पहले दाल को अच्छे से धो लें और रातभर के लिए भिगोकर रख दें। 
- इसके बाद सुबह दाल को पानी से निकालकर मिक्सर जार में डालें और दरदरा पीस लें। ध्यान रखें कि दाल को बहुत महीन नहीं पीसना है।
- अब एक बड़े बर्तन में पिसी हुई दाल निकाल लें। इसमें कटी हुई हरी मिर्च, अदरक, ताजा हरा धनिया, नमक, सौंफ और हींग डालकर अच्छी तरह मिलाएं।
- अब इस मिश्रण को एक ही दिशा में करीब 4 मिनट तक अच्छे से फेंटें। इसे फेंटने से बैटर में हवा भर जाएगी और पकोड़े ज्यादा फूले हुए और कुरकुरे बनेंगे।
- इसके बाद कढ़ाई में तेल गर्म करें। तेल गर्म होने के बाद आंच को धीमा कर दें। तैयार बैटर से थोड़ा-थोड़ा मिश्रण लेकर तेल में डालें। जब पकोड़े नीचे की तरफ से हल्के सुनहरे होने लगें, तो इन्हें पलट दें।
- पकोड़ों को मीडियम आंच पर गोल्डन ब्राउन होने तक तलें। इसके बाद इन्हें निकालकर गरमा-गरम सर्व करें। आप इन्हें चटनी या चाय के साथ खा सकते हैं।

5379487