rajasthanone Logo
Homemade Icecream:आज हम आपके साथ घर पर ही आइसक्रीम बनाने की रेसिपी बताने जा रहे हैं। जो खाने में बहुत ही टेस्टी होती है। इसके साथ ही इसे बनाना बहुत आसान होता है।

Homemade Icecream: गर्मियां आते ही सभी का मन आइसक्रीम खाने का करता है। वहीं बाजार में मिलने वाली आइसक्रीम सेहत के लिए बहुत ही हानिकारक होती है, क्योंकि इसमें शुगर और आर्टिफिशियल फ्लेवर पाए जाते हैं जो कि सेहत के लिए हानिकारक होते हैं। ऐसे में आप घर पर ही आइसक्रीम बना कर अपनी क्रेविंग को पूरा कर सकते हैं। आज हम आपके लिए फ्रूट आइसक्रीम बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं, जो खाने में बहुत स्वादिष्ट होती है। साथ ही बनाने में बहुत आसान होती है। तो चलिए जानते हैं फ्रूट आइसक्रीम को बनाने के आसान रेसिपी।
सामग्री
फ्रेश फल (आम, केला, स्ट्रॉबेरी, सेब) -2 कप
फुल क्रीम दूध - 1 कप 
क्रीम - 1 कप 
चीनी - आधा कप
 वनीला एसेंस- 1 छोटा चम्मच
ड्राई फ्रूट्स (कटे हुए – बादाम, काजू, पिस्ता) - 2 बड़े चम्मच 
विधि
- इसे बनाने के लिए आप सबसे पहले सभी फलों को अच्छे से धोकर छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें।
- इसके बाद मिक्सर में फल, दूध और चीनी डालकर स्मूदी तैयार करें।
- अब इसमें आप फ्रेश क्रीम और वनीला एसेंस डालकर अच्छे से मिला लें।
- इसके बाद आप तैयार मिक्सचर में कटे हुए ड्राई फ्रूट्स डालकर मिक्स करें.
- तैयार मिक्सचर को एयरटाइट कंटेनर में डालकर 6-8 घंटे के लिए फ्रीजर में रख दें।
आपकी फ्रूट आइस क्रीम बनकर तैयार है। मिक्सचर जमने के बाद स्कूप निकालें और ठंडी-ठंडी फ्रूट आइसक्रीम एन्जॉय करें।

5379487