rajasthanone Logo
Leftover Food Recipe Idea: आज हम आपके साथ बची हुई खिचड़ी से बहुत ही टेस्टी रेसिपी शेयर करने जा रहे हैं,जो खाने में बहुत ही स्वादिष्ट होती है।

Leftover Food Recipe Idea: कई बार भागदौड़ भरी जिंदगी में खाना बनाने का समय नहीं मिलता, तो कई बार खाना बनाने का मन नहीं करता। ऐसे में लोग खिचड़ी बनाना पसंद करते हैं, क्योंकि यह जल्दी से बनकर तैयार हो जाती है। लेकिन अक्सर लोग बची हुई खिचड़ी को दोबारा खाना पसंद नहीं करते और आखिर में उसे फेंक दिया जाता है। वहीं कुछ महिलाएं समझ नहीं पातीं कि बची हुई खिचड़ी का क्या किया जाए। अगर आप भी इस तरह की परेशानी का सामना कर रहे हैं, तो यह लेख आपके लिए है। आपको बता दें कि बची हुई खिचड़ी से आप मसाला खिचड़ी बॉल्स बनाकर तैयार कर सकते हैं, जो खाने में बेहद स्वादिष्ट होते हैं। यह बाहर से क्रिस्पी और अंदर से नरम बनते हैं, जो बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद आएंगे। आइए जानते हैं इसे किस तरीके से तैयार किया जा सकता है।
सामग्री
बची हुई खिचड़ी - 1 कप 
बेसन - ½ कप 
बारीक कटा प्याज - ½ कप 
नमक - स्वादानुसार 
लाल मिर्च पाउडर -स्वादानुसार
हरा धनिया- 1 बड़ा चम्मच
तेल -फ्राई करने के लिए
विधि

- इसे बनाने के लिए आप सबसे पहले एक बड़े बाउल में बची हुई खिचड़ी डालें। 
-
इसके बाद इसमें बेसन, प्याज, नमक, लाल मिर्च पाउडर और हरा धनिया डालकर अच्छी तरह मिला लें।

- फिर अब इस मिश्रण को अच्छे से मिक्स करके छोटे-छोटे बॉल्स तैयार कर लें। आप चाहें तो अपने स्वाद के अनुसार इसमें अन्य मसाले भी मिला सकते हैं।

-इसके बाद एक कड़ाही में तेल गर्म करें। तेल गर्म होने पर तैयार बॉल्स को एक-एक करके डालें और सुनहरा व कुरकुरा होने तक तल लें।

- जब बॉल्स अच्छी तरह फ्राई हो जाएं, तो उन्हें प्लेट में निकाल लें। अब इन्हें चाय, हरी चटनी या टोमैटो सॉस के साथ गर्मागर्म सर्व करें।

5379487