rajasthanone Logo
Crispy Namkeen Recipe: आज हम आपके साथ घर पर टेस्टी नमकीन बनाने की आसान रेसिपी शेयर करने जा रहे हैं, जो खाने में बहुत ही टेस्टी लगती है।

Crispy Namkeen Recipe: शाम की चाय के साथ कुछ चटपटा और कुरकुरा खाने का दिल करता है। ऐसे में लोग अक्सर पैकेट वाली नमकीन खरीदकर लाते हैं। लेकिन बाजार की नमकीन पुरानी हो सकती है और कई बार घटिया तेल में भी बनी होती है। ऐसे में आज आपको बता दें कि आप घर पर ही टेस्टी नमकीन बना सकते हैं। यह खाने में बहुत स्वादिष्ट होती है और इसके लिए आपको बाहर से महंगे नमकीन के पैकेट खरीदकर लाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। तो चलिए जानते हैं इस खट्टी-मीठी नमकीन बनाने की रेसिपी।

सामग्री
पोहा – 1 कप।
मखाने – 1 कप।
मूंगफली के दाने – ½ कप।
भुने हुए चने – ½ कप।
काजू और बादाम – 10-10।
किशमिश – 2 बड़े चम्मच।
करी पत्ता – 15।
हरी मिर्च – 2।
पिसी हुई चीनी – 2 चम्मच।
अमचूर पाउडर – 1 चम्मच।
काला नमक – स्वादानुसार।
चाट मसाला – 1 छोटा चम्मच।
तेल – आवश्यकतानुसार।
विधि
इसे बनाने के लिए सबसे पहले एक कढ़ाई में थोड़ा सा तेल डालकर गर्म करें। फिर इसमें पोहा डालकर कुरकुरा होने तक रोस्ट कर लें और एक प्लेट में निकाल लें।

अब कढ़ाई में दो-तीन चम्मच तेल गर्म करें। इसमें काजू और बादाम डालकर सुनहरा होने तक भून लें। इसके बाद किशमिश डालकर कुछ सेकंड चलाएं और फिर इसे भी निकाल लें।

अब बचे हुए तेल में करी पत्ता और हरी मिर्च डालें। इसके बाद इसमें अमचूर पाउडर, चाट मसाला, काला नमक और पिसी हुई चीनी डालकर अच्छी तरह मिला लें।

अब तैयार तड़के को रोस्ट किए हुए पोहा में डालें। इसमें मखाने, मूंगफली और भुने हुए चने भी डालकर हाथों या बड़े चम्मच की मदद से अच्छी तरह मिलाएं, ताकि सभी चीजें मसाले के साथ अच्छी तरह मिक्स हो जाएं।

अब नमकीन को ठंडा होने के लिए रख दें। जब यह हल्की गुनगुनी रह जाए, तो इसमें किशमिश, काजू और बादाम डालकर अच्छी तरह मिला दें।

आपकी कुरकुरी और खट्टी-मीठी नमकीन बनकर तैयार है। इसे पूरी तरह ठंडा होने के बाद एयरटाइट कंटेनर में स्टोर करके रख सकते हैं और जब मन करे, चाय के साथ इसका आनंद ले सकते हैं।

5379487