Remove Fungus From Pickles: इस मौसम में घरों में अचार बनाया जाता है। ऐसे में यदि अचार बनाते वक्त थोड़ी सी भी लापरवाही की जाए, तो आपकी मेहनत पर पानी फिर सकता है। अक्सर देखा जाता है कि कई बार देखभाल के बावजूद भी अचार में फंगस लग जाती है। ऐसे में लोग उसे बेकार समझकर पूरा अचार फेंक देते हैं। लेकिन आपको बता दें कि यदि आप थोड़ी सी समझदारी दिखाएं, तो अपने अचार को बचा सकते हैं।आज हम आपको इस लेख में कुछ ऐसे उपायों के बारे में बताएंगे, जो आपकी इस परेशानी से बचने में मदद कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इस बारे में।
अपनाएं ये आसान टिप्स
सबसे पहले जानते हैं कि अचार में फंगस लगने के पीछे क्या कारण होता है। आपको बता दें कि फंगस लगने की सबसे बड़ी वजह अचार में नमक, तेल या सिरके की कमी होना है। हवा और नमी के संपर्क में आते ही मसाले फंगस पकड़ लेते हैं। इसके अलावा यदि आप अचार निकालते समय गंदे बर्तन या चम्मच का इस्तेमाल करते हैं, तो भी अचार खराब हो सकता है। वहीं अगर आपके अचार में फंगस लग गई है, तब भी आप उसे बचा सकते हैं। सबसे पहले यह जांच लें कि अचार से गंदी बदबू तो नहीं आ रही है। यदि फंगस बहुत ज्यादा लग गई है और अचार से खराब गंध आ रही है, तो उसे बचाना लगभग नामुमकिन हो जाता है।
यह भी पढ़ें- Healthy Rice Recipe: सादे चावल से बोर हैं तो ट्राय करें यह हेल्दी डिश
लेकिन यदि अचार में फंगस लगना अभी शुरू ही हुआ है, तो आप उसे बचा सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले सूखी चम्मच की मदद से फंगस को सावधानी से हटा दें। इसके बाद सरसों का तेल गर्म करें और ठंडा होने पर अचार में डाल दें। साथ ही थोड़ा सा नमक या विनेगर भी मिला दें। ऐसा करने से अचार दोबारा खराब होने से बच सकता है। इसके बाद अचार को कांच के साफ और सूखे डिब्बे में स्टोर करके धूप में रख दें। ऐसा करने से उसमें मौजूद नमी खत्म हो जाएगी और आपका अचार लंबे समय तक सुरक्षित और स्वादिष्ट बना रहेगा।










