Beetroot Raita Recipe: चुकंदर सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। वहीं इसे खाने के नाम पर लोग नाक-भौं बनाने लगते हैं। ऐसे में आज हम आपके साथ चुकंदर की बहुत ही टेस्टी रेसिपी बताने जा रहे हैं। जिसे खाने के बाद लोग आपसे इसे फिर से खाने के लिए मांगेगे। चो चलिए जानते हैं चुकंदर का रायता बनाने का तरीका।
सामग्री
चुकंदर – 1 मध्यम
दही – 1 कप
हरी मिर्च – 1
भुना जीरा पाउडर – आधा चम्मच
काला नमक –एक चौथाई चम्मच
नमक – स्वादानुसार
काली मिर्च पाउडर – 1 चुटकी
धनिया पत्ती – 1 बड़ा चम्मच
यह भी पढ़ें-Veg Recipe: घर पर बनाएं राजस्थानी स्टाइल कटहल की मसालेदार सब्जी, जानें आसान रेसिपी
विधि
- इसे बनाने के लिए आप सबसे पहले चुकंदर को उबालकर ठंडा कर लें। फिर उसे कद्दूकस कर लें।
-इसके बाद आप एक बाउल में दही को अच्छी तरह फेंट लें ताकि वह स्मूद हो जाए।
-अब दही में कद्दूकस किया हुआ चुकंदर डालें और अच्छी तरह मिला लें।
-इसमें हरी मिर्च, भुना जीरा पाउडर, काला नमक, साधारण नमक और काली मिर्च डालें।
- अब आप ऊपर से हरा धनिया डालकर अच्छी तरह मिक्स करें। आपका चुकंदर का रायता बनकर तैयार है।









