Veg Recipe: कटहल की सब्जी राजस्थान में कई जगहों पर बहुत ही शौक से खाई जाती है। यह खाने में बहुत ही टेस्टी लगती है। ऐसे में आज हम आपके साथ कटहल की सब्जी बनाने की रेसिपी बताने जा रहे हैं। जिसकी मदद से आप इसे घर पर खुद बना सकते हैं। आइए जानते हैं कटहल की सब्जी बनाने की रेसिपी।
सामग्री
कटहल (कच्चा) – 500 ग्राम
प्याज – 2 (बारीक कटा)
टमाटर – 2
अदरक-लहसुन पेस्ट – 1 बड़ा चम्मच
दही – आधा कप
तेल – 4 बड़े चम्मच
जीरा – 1 छोटा चम्मच
तेजपत्ता – 2
हींग – 1 चुटकी
हल्दी – आधा चम्मच
लाल मिर्च पाउडर – 1 छोटा चम्मच
धनिया पाउडर – 2 छोटे चम्मच
गरम मसाला – आधा चम्मच
सौंफ पाउडर – 1 छोटा चम्मच
अमचूर – आधा चम्मच
नमक – स्वादानुसार
विधि
-इसे बनाने के लिए आप सबसे पहले कटहल को छोटे टुकड़ों में काटें और नमक वाले पानी में धो लें।
- इसके बाद आप फिर कुकर में 2-3 सीटी लगाकर उबाल लें।
- फिर आप उबले हुए कटहल को हल्का सुनहरा होने तक तेल में फ्राई कर लें।
- अब आप कड़ाही में तेल गर्म करें, उसमें जीरा, तेजपत्ता और हींग डालकर चटका लें।
- इसके बाद आपफिर प्याज डालकर गोल्डन होने तक भून लें।
- फिर अब अदरक-लहसुन पेस्ट डालें और भून लें। इसके बाद इसमें टमाटर प्यूरी डालकर अच्छे तरीके से पका लें।
- फिर जब मसाला तेल छोड़ने लगे, तब सभी सूखे मसाले डालकर मिला लें।
- इसके बाद धीमी आंच पर दही डालें और लगातार चलाते रहें इसे चलाते रहें ताकि दही फटे नहीं।
- फिर अब इसमें तला हुआ कटहल डालें और मसाले में अच्छी तरीके से मिला लें।
- फिर आपथोड़ा पानी डालें और इले 10-15 मिनट के लिए धीमी आंच पर पका लें।
- लास्ट में आप गरम मसाला और अमचूर डालें और 2 मिनट के लिए पकाएं।
आपकी टेस्टी कटहल की सब्जी बनकर तैयार है। इसे आप गरमा गर्म रोटी के साथ सर्व करें।










