rajasthanone Logo
Healthy Recipe: आज हम आपके साख सोयाबीन और चुकंदर के कबाब बनाने की रेसिपी शेयर करने जा रहे हैं। यह खाने में बहुत ही टेस्टी होते हैं। वहीं इन्हें बनाने में ज्यादा समय भी नहीं लगता है।

Healthy Recipe: चुकंदर सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। इसमें ऐसे तत्व पाए जाते हैं जो स्वास्थ्य के लिए बहुत जरूरी होते हैं। चुकंदर का नाम सुनते ही लोग तरह-तरह का मुंह बनाने लगते हैं। ऐसे में आज हम आपको चुकंदर की एक बहुत ही टेस्टी रेसिपी बताने जा रहे हैं, जिसे बनाकर आप अपनी फैमिली को खिला सकते हैं। इसके लिए आपको चुकंदर के साथ सोयाबीन भी डालना होगा। आप चुकंदर और सोयाबीन की मदद से कबाब आसानी से तैयार कर सकते हैं। ये खाने में बहुत ही स्वादिष्ट होते हैं। आज हम आपको चुकंदर और सोयाबीन के कबाब बनाने की रेसिपी बताएंगे, तो चलिए जानते हैं इसकी विधि।
सामग्री
सोयाबीन बड़ी - 1 कप 
चुकंदर - 1
उबले आलू - 2 
प्याज -1
हरी मिर्च - 2 
अदरक-लहसुन पेस्ट - 1 छोटा चम्मच
लाल मिर्च पाउडर - 1/2 छोटा चम्मच 
गरम मसाला - 1/2 छोटा चम्मच 
चाट मसाला - 1/2 छोटा चम्मच 
बेसन - 2 बड़े चम्मच 
नमक - स्वादानुसार
हरा धनिया 
तेल 

विधि
- इसे बनाने के लिए आप सबसे पहले सोयाबीन बड़ी को गर्म पानी में 10-15 मिनट भिगोकर रखें फिर इसे अच्छी तरह निचोड़कर पीस लें।
- अब आप एक बड़े बाउल में कद्दूकस किया हुआ चुकंदर, मैश आलू और पिसी हुई सोयाबीन डाल दें।
- फिर इसमें प्याज, हरी मिर्च, अदरक-लहसुन पेस्ट, मसाले, नमक और हरा धनिया डालकर अच्छे से मिक्स करें।
- अब आप इसमें ब्रेड क्रम्ब्स डालें और कबाब की शेप दें।
- इसके बाद आप तवे पर थोड़ा तेल डालकर गरम करें और कबाब को दोनों तरफ से गोल्डन होने तक फ्राई करें।

5379487