rajasthanone Logo
Healthy Laddu Recipe: आज हम आपके साथ हेल्दी लड्डू बनाने की रेसिपी शेयर करने जा रहे हैं, जो खाने में बहुत ही टेस्टी होते है। वहीं सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं।

अक्सर खाने के बाद कुछ मीठा खाने का मन करता है। लेकिन ऐसे में लोग कई बार अपनी सेहत के चलते चीनी और गुड़ से परहेज करते हैं। तो आपको बता दें कि ऐसे में आप हरी मूंग दाल के लड्डू खा सकते हैं, जो खाने में बहुत ही टेस्टी होते हैं। इसके साथ ही यह आपकी सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद होते हैं। इसे आप लंबे समय तक स्टोर करके भी खा सकते हैं। यह हेल्दी स्नैक की तरह खा सकते हैं। आपको बता दें कि सबसे खास बात है कि इसे बनाने के लिए चीनी और गुड़ का इस्तेमाल नहीं किया जाता है। तो ऐसे में आज हम आपको मूंग दाल के लड्डू बनाने की रेसिपी बताएंगे। तो चलिए जानते हैं इसे बनाने की रेसिपी।

सामग्री
हरी मूंग – 1 कप
बादाम – 10
काजू – 1/4 कप
अखरोट – 1/4 कप
पिस्ता – 2 बड़े चम्मच
कद्दू के बीज – 2 बड़े चम्मच
सूरजमुखी के बीज – 2 बड़े चम्मच
ईसबगोल – 1 बड़ा चम्मच
भुनी हुई अलसी – 1 बड़ा चम्मच
इलायची पाउडर – 1/2 चम्मच
देसी घी – 2 बड़े चम्मच
किशमिश – 1/4 कप
खजूर – 8-10

विधि:
- इसे बनाने के लिए आप सबसे पहले दाल को 5 घंटे के लिए भिगोकर रख दें। इसके बाद आप एक पैन में अखरोट, काजू, बादाम, कद्दू के बीज, सूरजमुखी के बीज और अलसी डालकर हल्का भून लें। 
- इसके बाद इसे आप ठंडा होने के लिए रख दें और फिर बारीक काट लें।
- दाल को भूनकर दरदरा पीस लें।

यह भी पढ़ें- Quick Recipe: घर में नहीं है कोई सब्जी? दही से झटपट बनाएं स्वादिष्ट सब्जी, लंच-डिनर के लिए है परफेक्ट
- इसके बाद एक पैन में देसी घी गर्म करें और उसमें बारीक कटे हुए खजूर और किशमिश डाल दें।
- इसे आप 2 से 3 मिनट तक लगातार चलाते हुए पकाएं। जब खजूर और किशमिश नरम होकर आपस में मिलने लगे, तब गैस बंद कर दें और फिर मिश्रण को ठंडा होने के लिए रख दें।
इन लड्डुओं में मिठास के लिए खजूर और किशमिश का इस्तेमाल किया जाता है। फिर आप सभी चीजों को मिला कर लड्डू बना लें।

5379487