rajasthanone Logo
Indian Recipe: लौकी और चने की दाल में ऐसे कई तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर के लिए बहुत ही फायदेमंद होते हैं। ऐसे में लौकी और चने की दाल एक साथ बनाना अच्छा ऑप्शन हो सकता है।

Indian Recipe: आज हम आपके साथ लौकी और चने की दाल की रेसिपी शेयर करने जा रहे हैं। यह सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद होती है। इसके साथ ही इसे बनाना भी आसान होता है और यह बहुत ही जल्दी बनकर तैयार हो जाती है। गर्मियों के मौसम में यह एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है। तो चलिए जानते हैं लौकी और चने दाल बनाने की रेसिपी.

सामग्री
लौकी - 1
चने की दाल - ½ कप 
प्याज - 1
टमाटर - 1 
हरी मिर्च - 2 
अदरक-लहसुन पेस्ट - 1 छोटा चम्मच 
हल्दी पाउडर - ½ छोटा चम्मच 
लाल मिर्च पाउडर - 1 छोटा चम्मच 
धनिया पाउडर - 1 छोटा चम्मच 
जीरा - ½ छोटा चम्मच 
हींग - 1 चुटकी
नमक - स्वादानुसार
तेल - 2 बड़े चम्मच 
हरा धनिया
पानी - 2–3 कप 
विधि
- इसे बनाने के लिए आप सबसे पहले चने की दाल को धोकर 20–30 मिनट के लिए भिगोकर रख दें।
- इसके बाद आप प्रेशर कुकर में तेल गर्म करें और उसमें जीरा और हींग डालकर चटका लें।
- फिर अब प्याज डालकर सुनहरा होने तक भून लें।
- फिर आप इसमें अदरक-लहसुन पेस्ट और हरी मिर्च डालकर भून लें।
- अब आप टमाटर, हल्दी, लाल मिर्च, धनिया पाउडर और नमक डालकर मिक्स करें।
- टमाटर नरम हो जाने तक आप मसालों को पकाएं।
- इसके बाद अब कटी हुई लौकी और भीगी हुई चने की दाल डालकर अच्छी तरह मिक्स करें।
- फिर आप पानी डालें और कुकर का ढक्कन बंद कर दें।
- अब आप मीडियम आंच पर 3–4 सीटी आने तक पका लें।
आपकी लौकी और चने की दाल बनकर तैयार है। इसमें आप हरा धनिया डालकर रोटी और चावल के साथ सर्व करें।

5379487