rajasthanone Logo
Malpua Kaise Banayein: आज हम आपके लिए रबड़ी मालपुआ बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं। जिसे आप बहुत कम खर्चे में और जल्दी बना सकते हैं।

Malpua Kaise Banayein: अगर आप कुछ मीठा खाने का सोच रहे हैं तो ये लेख आपके काम आने वाला है। आज हम आपके लिए रबड़ी मालपुआ बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं। जिसे आप बहुत कम खर्चे में और जल्दी बना सकते हैं। यह खाने में तो लजीज होता ही है, साथ ही इसे बनाना भी बहुत ही आसान होता है। इसे बनाकर आप मेहमानों को भी खिला सकते हैं। तो आइए जानते हैं रबड़ी और मालपुआ बनाने का तरीका।
सामग्री
मालपुआ के लिए
बारीक सूजी - 1/3 कप
आटा गेंहू का - 2/3 कप 
 मावा - 2 बड़े चम्मच
रबड़ी के लिए
फुल क्रीम दूध - 1 1/2 लीटर 
चीनी - 1/3 कप 
मावा - 3 बड़े चम्मच
छोटी इलायची - 2 ( कुटी हुई)
 केसर - 2 चुटकी
विधि
- इसे बनाने के लिए आप सबसे ग्राइंडर में सूजी, दूध, मावा, और आटे को अच्छे से मिक्स कर लें।
- फिर इसे आप एक बाउल में निकाल लें। अब इसमें सौंफ, इलायची. और चीनी डाल कर मिला लें। इसके बाद आप इसे आधे घंटे के लिए ढककर रख दें।
-अब गैस पर एक बर्तन रखें और उसमें चीनी और पानी डालकर धीमी आंच पर 10 मिनट के लिए पकाए। ध्यान रखें कि तार न बने। बस आपको चीनी घोलनी है और फिर इसमें इलायची पाउडर मिला देना है।
- अब एक पैन में घी डालें और गर्म करें और गैस को मीडियम आंच पर रखें। तैयार किए हुए बैटर से आप  चम्मच की मदद से पैन में डालें और इसे दोनों तरफ से अच्छे से सेक लें।
- इसके बाद मालपुआ को आप तैयार की हुई चाशनी में डालते जाएं और 2 मिनट के बाद आप बाहर निकाल लें और मावे से गार्निशिंग करें।

यह भी पढ़ें- Achar Banane KI Vidhi: यहां जानें कम तेल वाला सूखा अचार बनाने का सही तरीका, सभी मांगेंगे रेसिपी
- रबड़ी बनाने के लिए आप सबसे पहले लोहे की कढ़ाई को मीडियम आंच पर रखें और दूध डालकर अच्छी तरह पकाएं। जब दूध 1/3 हो जाए तो इसमें मावा डाल दें और 5 मिनट के लिए पकाएं। अब इसमें चीनी डालकर 3 मिनट के लिए पका लें। इसके बाद गैस बंद कर दें।
केसर और इलायची पाउडर डालकर इसे ठंडा होने के लिए रख दें।
तैयार रबड़ी को आप मालपुआ के साथ सर्व करें।  

5379487