Special Chutney: इस मौसम में ज्यादातर लोगों को कच्चे आम का स्वाद पसंद आता है, ऐसे में ज्यादातर घरों में कच्चे आम से बना अचार या मुरब्बा तैयार किया जाता है। वहीं आप इसे अपने खाने में एक नए तरीके से शामिल करना चाहते हैं, तो इसके लिए आप कच्चे आम और प्याज की चटनी एक बार जरूर ट्राई करें। इसका खट्टा-तीखा स्वाद आपके सादे खाने के स्वाद को भी दोगुना बना देता है। आपको बता दें कि इस रेसिपी की सबसे खास बात यह है कि इसे बनाने में बहुत ही कम समय लगता है। तो चलिए जानते हैं इस टेस्टी रेसिपी की सामग्री और विधि।
सामग्री
कच्चा आम - 1
लहसुन - 10 कलियां
प्याज - 1
हरी मिर्च - 2
साबुत सूखी लाल मिर्च - 10
लाल मिर्च पाउडर - आधा चम्मच
नमक - स्वाद अनुसार
जीरा पाउडर - 1 चम्मच
तेल - 1 बड़ा चम्मच
राई - आधा चम्मच
जीरा - आधा चम्मच
हींग - 1 चुटकी
विधि
- इसे बनाने के लिए आप सबसे पहले कच्चे आम को हल्का सा काट लें। इसके बाद एक जार में लहसुन, प्याज, हरी मिर्च, सूखी लाल मिर्च, लाल मिर्च पाउडर, नमक, जीरा पाउडर और कच्चा आम डालें और दरदरा पीस लें।
- इसके बाद एक पैन में तेल गर्म करें और उसमें राई, जीरा और हींग डालकर चटका लें। फिर इसमें तैयार की हुई चटनी डालें और इसे कुछ सेकंड के लिए भून लें। आपकी स्पेशल कच्चे आम और प्याज की चटनी बनकर तैयार है।
- इसे आप आलू के पराठे, मूली के पराठे या फिर दाल-चावल के साथ सर्व कर सकते हैं। यह आपके खाने के स्वाद को कई गुना बढ़ा देगा।










