Healthy Recipe: सुबह के नाश्ते में अगर आप कुछ हेल्दी और टेस्टी खाना चाहते हैं, तो ऐसे में आप वेजिटेबल उत्तपम बनाकर खा सकते हैं। इसे बनाने में समय भी बहुत कम लगता है। वहीं, आप इसे उड़द दाल, चावल और ढेर सारी सब्जियों के साथ बनाकर खा सकते हैं। ऐसे में आज मैं आपको इस लेख में वेजिटेबल उत्तपम बनाने की रेसिपी बताएंगे, जिसे खाने के बाद आप बार-बार बनाकर खाना चाहेंगे। तो चलिए जानते हैं इसे बनाने की रेसिपी।
सामग्री
चावल - एक कप
उड़द दाल - एक कप
पोहा - थोड़ा सा
टमाटर - 1 (बारीक कटा हुआ)
शिमला मिर्च - आधा
अदरक - इंच का टुकड़ा
कढ़ी पत्ते - 10
हरा धनिया - दो से तीन चम्मच
विधि
- इसे बनाने के लिए आप सबसे पहले चावल और उड़द दाल को एक बड़े बर्तन में डालें और स्मूथ पेस्ट तैयार कर लें।
- इसके बाद आप पोहा को पीसकर दाल-चावल के पेस्ट में अच्छे तरीके से मिला लें। तैयार बैटर को 8 से 10 घंटे के लिए फर्मेंट होने के लिए छोड़ दें, जिससे उसकी मात्रा लगभग दोगुनी हो जाए।
- फिर आप इसे अच्छे तरीके से मिला लें और इसमें स्वादानुसार नमक डाल दें। अब आप एक बाउल में प्याज, टमाटर, शिमला मिर्च, अदरक, कड़ी पत्ता और हरा धनिया डालें। इसमें नमक डालकर अच्छे से मिला लें।
- इसके बाद अब आप एक नॉन स्टिक तवे पर तेल डालकर ग्रीस करें। फिर तैयार बैटर को हल्के हाथों से डालें और गोल आकार में फैला लें। ध्यान रखें कि उत्तपम की मोटाई थोड़ी ज्यादा होती है।
यह भी पढ़ें- Green Coriander Hacks: अब नहीं फेंकेंगे धनिया की डंठल, इन आसान किचन हैक्स से बढ़ाएं हर डिश का स्वाद
- फिर इसके ऊपर कटी हुई सब्जियों को डालें और अच्छे तरीके से फैलाएं। हल्के हाथों से दबाते जाएं और फिर किनारों पर थोड़ा सा तेल लगाकर उत्तपम को नीचे की तरफ सुनहरा होने तक पकाएं।
- इसके बाद इसे पलटकर दूसरी तरफ भी अच्छे तरीके से सेंक लें।आपका वेजिटेबल उत्तपम बनकर तैयार है। इसे आप नारियल की चटनी के साथ सर्व करें।









